facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकार

मंदी में भी चमक रहा है फ्रेंचाइजी कारोबार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:46 AM IST

मौजूदा मंदी सभी के लिए नुकसानदायक नहीं है। कुछ व्यवसायों के लिए मंदी में भी कारोबार चमकने की उम्मीद बरकरार है।


इनमें से एक है फ्रेंचाइजी व्यवसाय। मंदी के कारण छंटनी आदि के बीच फ्रेंचाइजी व्यवसाय में अवसरों की कमी नहीं है।

इन अवसरों को भुनाने के लिए अमेरिका की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंसल्टिंग कंपनी फ्रेंचकॉर्प इंक भारत में अपना कारोबार शुरू करने के लिए फ्रेंचाइजी इंडिया के साथ करार कर रही है।

अमेरिकी कंपनी ने भारत में अपनी शाखा शुरू किए जाने की योजना ऐसे वक्त बनाई है जब भारतीय अर्थव्यवस्था के इस बार कुछ मंद रहने की आशंका जताई जा रही है।

फ्रेंचकॉर्प, अमेरिका के अध्यक्ष रमन विनय के मुताबिक, ‘भारत भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग उद्यमी बनने के प्रयास में फ्रेंचाइजी कारोबार की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।’

फ्रेंचकॉर्प का अमेरिका में 150 करोड़ रुपये का कारोबार है। इसने पूरी दुनिया में 2,000 ग्राहकों के लिए कंसल्टेंसी प्रोग्राम तैयार किया है।

कंपनी की 10 देशों में मौजूद है। भारत में फ्रेंचाइजी कारोबार अमेरिका में 7 फीसद विकास दर के मुकाबले 30 फीसद दर से बढ़ रहा है।

विनय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत में अगले पांच वष में यह विकास दर बनी रहेगी और इसके मद्देनजर हमने भारत में अपना कारोबार शुरू किया है।

फ्रेंचाइजी इंडिया के अध्यक्ष गौरव मार्या ने कहा, ‘अगले साल तक कंपनी को अपने ग्राहकों की संख्या 100 हो जाने की उम्मीद है। फ्रेंचाइजी इंडिया परिधान, खाद्य और बेवरेजेज और वेलनेस उत्पादों के सेगमेंट में 30 अंतरराष्ट्रीय रिटेलरों को परामर्श सेवा मुहैया कराती है।’

फ्रेंचकॉर्प अमेरिकन एक्सप्रेस, शेल ऑयल, कोडक और फोर्ड मोटर आदि को फ्रेंचाइजी के जरिये भारत में व्यवसाय शुरू करने के लिए परामर्श सेवाएं दे चुकी है।

Advertisement
First Published - December 2, 2008 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement