facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

रिटेल चेनों से रूठीं एफएमसीजी कंपनियां

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:11 AM IST

नगदी की जबरदस्ती कमी झेल रही गोदरेज, डाबर और इमामी जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने अब रिटेल चेनों को दिए जाने वाले कर्ज में कमी कर रही हैं।
ये कंपनियां अब विक्रेताओं को कम समय पर डिलीवरी दे रही हैं। साथ ही, उन्होंने डिलीवरी पैकेज की मात्रा को भी कम कर दिया है। वे अब डिलीवरी देते वक्त ही पूरे भुगतान की मांग कर रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने अब कर्ज चुकाने का वक्त भी कम कर दिया है। 
मिसाल के तौर पर गोदरेज को ही ले लीजिए। कंपनी पहले हफ्ते में एक बार ही रिटेल चेन स्टोरों में सामान पहुंचाया करती थी। लेकिन अब वह हफ्ते में दो से तीन बार सामान पहुंचा रही है। कंपनी के सीओओ (मार्केटिंग एंड ऑपरेशंस) डॉ. आर.के. सिन्हा का कहना है कि, ‘हमने रिटेल चेनों के साथ सौदे करने के लिए अब ‘ऑन टाइम-इन फुल’ नीति अपनाई है। रिटेल चेन स्टोरों में समय पर माल पहुंच जाता है और समय पर पैसे भी मिल जाते हैं।’
दूसरी तरफ, इमामी जैसी दूसरी एफएमसीजी कंपनियां कर्ज चुकाने के समय को कम कर रही हैं। इमामी ग्रुप के निदेशक मोहन गोयनका का कहना है कि, ‘हमने अलग-अलग रिटेल चेनों के लिए अलग-अलग नीति बनाई है। अगर किसी रिटेल चेन के डिफॉल्टर होने का खतरा होता है, तो हम उसके लिए कर्ज चुकाने के वक्त को कम कर देते हैं।’
वहीं, डाबर ने एक कड़ी नीति बनाई है। वह पैसे मिलने पर ही सामान की डिलीवरी दे रही है। साथ ही, कुछ रिटेल चेन कंपनियों को अपना माल देने भी बंद कर दिया है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के पार्टनर और निदेशक आनंद रघुरमन का कहना है कि, ‘ऐसा करने के पीछे दो वजहें हैं।
पहली बात तो यह है कि मंदी की वजह से देसी प्राइवेट बैंकों ने कर्ज देना काफी कम कर दिया। इसी वजह से एफएमसीजी कंपनियों से रिटेलरों को कर्ज पर माल देना कम कर दिया। दूसरी वजह है, सुभिक्षा और विशाल जैसी रिटेल चेनों का कर्ज नहीं चुका पाना। इसलिए एफएमसीजी कंपनियां, रिटेल चेनों को लेकर सर्तकता से कदम उठा रही हैं।’

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement