facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

फर्स्टसोर्स के शुद्ध मुनाफे में लगी सेंध

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:42 PM IST

भारत की प्रमुख बीपीओ कंपनियों में शुमार फर्स्टसोर्स सॉल्यूशन ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में 12 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 20 करोड़ से 40 फीसदी कम है।
हालांकि कंपनी की आय में इस दौरान इजाफा दर्ज किया गया है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की आय 447 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की आय 359 करोड़ रुपये से 19 फीसदी अधिक है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और प्रमुख कार्यकारी अधिकारी आनंद मुखर्जी ने कहा, ‘लागत मूल्य में इजाफा की वजह से शुद्ध मुनाफे में कमी आई है। अगली तिमाही में बेहतर नतीजे आने का अनुमान है। कारोबारी माहौल हर दिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।
अमेरिकी मंदी का असर मात्र बीएफ एसआई क्षेत्र में ही नहीं हो रहा है, बल्कि हेल्थकेयर जैसा क्षेत्र भी इससे प्रभावित हो रहा है, जो पहले इन बातों से अप्रभावित रहता था। अगले साल तक दूरसंचार क्षेत्र की प्रगति को लेकर हमलोग आशान्वित और सकारात्मक हैं, क्योंकि ग्राहकों की संख्या मे इजाफा होने की संभावना है।’

Advertisement
First Published - February 2, 2009 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement