इंडियनएक्सप्रेस डॉट कॉम ने सिंगापुर की कंपनी स्प्राइस प्राइवेट लिमिटेड के ट्रेवल सर्च इंजन स्प्राइस डॉट कॉम के साथ भागीदारी करार किया है।
इंडियनएक्सप्रेस डॉट कॉम ‘इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ऑफ पब्लिकेशंस’ का कंज्यूमर पोर्टल है। इस करार के तहत स्प्राइस एक्सप्रेसइंडिया डॉट कॉम को उसके ‘होटल’ सेक्शन के लिए कंटेंट मुहैया कराएगा।
हाल ही में बना यह सेक्शन उपभोक्ताओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर होटलों तक पहुंच उपलब्ध कराएगा। एक्सप्रेसइंडिया डॉट कॉम के साथ भागीदारी स्प्राइस की किसी भारतीय कंज्यूमर पोर्टल के साथ पहली भागीदारी है।