अमेरिका की डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे ने अपने न्यूट्रिलाइट ब्रांड के ऑनलाइन अभियान के लिए ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो को पेश किया है।
कैंपेन वन बाई वन (ओबीओ) के जरिये 75 लाख शोषित बच्चों के उत्थान का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान एव्रीकिककाउंट्स डॉट कॉम पर 1 दिसंबर से शुरू होगा और 31 मई 2009 तक चलेगा।
इस अभियान में जब दर्शक एव्रीकिककाउंट्स डॉट कॉम को खोलेगा, तो उसे कहा जाएगा कि एक फुटबॉल अपने दोस्त को ईमेल या फेसबुक या ऑर्कुट जैसे साइटों के जरिये भेजें। हर किक को वेबसाइट पर पता किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा किक करने वाले शख्स की इस अभियान के प्रति भलमनसाहत का पता चलता रहेगा।
एमवे ऑपर्च्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल पिंकनी ने कहा कि हर ईमेल से एमवे ओबीओ कैंपेन को कुछ न कुछ रकम मिलेगी, जिससे शोषित बच्चों के विकास के लिए 52 अनाथालय को अनुदान दिया जाएगा।