facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान तनाव का असर हॉर्मुज पर, जहाजों की आवाजाही थमीऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को PM मोदी का न्योता, CECA समझौते को जल्द पूरा करने पर दिया जोरLaser Power & Infra IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेटADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियां

एवेरा कैब्स करेगी ब्लूस्मार्ट कारों का अधिग्रहण

Advertisement

ब्लूस्मार्ट के बाजार से बाहर होने के बाद, एवेरा अपनी इलेक्ट्रिक कैब सेवाओं का विस्तार कर रही है

Last Updated- May 05, 2025 | 11:05 PM IST
BlueSmart

पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों के जरिये सेवा देने वाली एवेरा कैब्स ने 500 कारों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है, जिसका परिचालन पहले कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म ब्लूस्मार्ट कर रही थी। इससे पहले ब्लूस्मार्ट ने प्रमुख शहरों मसलन बेंगलूरु, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर आदि में अपने सेवाएं निलंबित कर दी।

दिल्ली की स्टार्टअप को पहले ही 220 वाहनों का पजेशन मिल गया है और बाकी 280 वाहनों का आगामी दिनों में मिल जाएगा। कुल मिलाकर एवेरा की योजना 1,000 ब्लूस्मार्ट कारों के अधिग्रहण की है। ब्लूस्मार्ट के बाजार से बाहर होने के साथ प्रकृति मोबिलिटी के स्वामित्व वाली एवेरा इसे इलेक्ट्रिक कैब सेवा प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के अवसर के रूप में देखती है।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, इसने एवेरा के लिए कदम बढ़ाने और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कैब सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने का अवसर पैदा किया है, जिससे सेवा की निरंतरता सुनिश्चित होती है। साथ ही एनसीआर और प्रमुख हवाईअड्डा गलियारों में अपनी उपस्थिति का तेजी से विस्तार होता है। वर्तमान में, कंपनी बी2बी खंड में कॉरपोरेट ग्राहकों की एक श्रृंखला की मांग पूरा करती है, जबकि इसका बिजनेस टु कंज्यूमर (बी2सी) परिचालन हवाई अड्डे केंद्रित यात्रा पर है।

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement