वेल्डिंग एवं कटिंग उत्पाद बनाने वाली कंपनी एसाब इंडिया ने अपने अंबातूर, इरंगट्टुकोट्टई और खरडा संयंत्रों में सभी शनिवार को परिचालन कार्य बंद कर उत्पादन के कामकाज को 5 दिनों का कर दिया है।
6 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के साथ ही यह योजना लागू हो गई है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को जारी विज्ञप्ति में कपंनी का कहना है कि अर्थव्यवस्था में मौजूदा बाजार मंदी को देखते हुए कंपनी ने यह अस्थायी व्यवस्था की है। जैसे ही बाजार की स्थिति में सुधार होगा, कंपनी अपने उत्पादन दिनों की संख्या वापस 6 दिन कर देगी।