facebookmetapixel
Advertisement
Gold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेश

एम्बेसी सूचीबद्ध रीट को और परिसंपत्तियां बेचेगा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:48 PM IST

बेंगलूरु का एम्बेसी समूह, अपने साझेदार के साथ मिलकर उतारे गए रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) एम्बेसी ऑफिस पाक्र्स को और परिसंपत्तियां बेचेगा। समूह के चेयरमैन जीतू विरमानी ने आज वेबिनार मेंं ये बातें कही।
देश में सबसे बड़ी एकल वाणिज्यिक परिसंपत्तियों के सौदे में एम्बेसी और ब्लैकस्टोन ने बेंगलूरु के एम्बेसी टेक विलेज (ईटीवी) को 1.3 अरब डॉलर ायनी 9,782.4 करोड़ रुपये में एम्बेसी रीट को बेच दिया। इस सौदे ने एम्बेसी रीट को एशिया में ऑफिस स्पेस के लिहाज से सबसे बड़ा रीट बना दिया। ब्लैकस्टोन व एम्बेसी ने देश का पहला रीट उतारा था और पिछले साल उसे सूचीबद्ध कराया गया।
आज के वेबिनार में विरमानी ने कहा, मेरा मानना है कि खुद का रीट उतारे जाने के बजाय डेवलपर अपनी परिसंपत्तियां इस रीट के साथ विलय कर देंगे। अंतत: देश में चार से पांच बड़े रीट होंगे। इस वेबिनार का आयोजन नैशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल व एशिया पैसिफिक रियल एस्टेट एसोसिएशन ने किया।
उन्होंंने कहा कि एम्बेसी सूचीबद्ध रीट को और परिसंपत्तियां बेचेगा। रीट में हमारा स्वामित्व 15 फीसदी है और हमारे पास हर चीज का स्वामित्व नहीं चाहिए। जब तक रीट में जाने वाली परिसंपत्तियों पर हमारा नियंत्रण रहेगा और हमें उचित वैल्यू मिलती रहेगी, हमें किसी और चीज की दरकार नहीं होगी।
एम्बेसी के साथ इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के विलय पर उन्होंने कहा, सही समय पर विलय हुआ, वे विनिवेश करना चाहते थे, ब्लैकस्टोन इसमें शामिल होना चाहती थी और यह सूचीबद्ध इकाई थी। हम चाहे जो कुछ भी करें, हम इस नए प्लेटफॉर्म के साथ करेंगे। एम्बेसी समूह के साथ अपनी परिसंपत्तियों के विलय के साथ इंडियाबुल्स रियल एस्टेट कारोबार से बाहर निकल गई।

Advertisement
First Published - November 27, 2020 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement