facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्री

एंबेसी ने शुरू किया ऑलिव रेजिडेंसेज

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:52 PM IST

रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े एंबेसी समूह ने युवा ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए एक कम परिसंपत्ति या कम पूंजी लागत वाला प्रबंधन कारोबार- ऑलिव रेजिडेंसेज शुरू किया है। समूह ने यह कारोबार अपने को-लिविंग ब्रांड ऑलिव बाइ एंबेसी के तहत शुरू किया है।
बेंगलूरु की यह कंपनी अपने ऑलिव  रेजिडेंसेज के तहत मौजूदा आवासीय इमारतें एवं होटल उनकी साझेदारी में लेगी। इसके लिए वह प्रदर्शन आधारित प्रबंधन फीस लेगी। इस तरह वह सीधे ओयो से मुकाबले में आ जाएगी। ये इमारतें कम अवधि और लंबी अवधि में रहने के विकल्प मुहैया कराएंगी।
एंबेसी समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी आदित्य विरवानी ने कहा, ‘यह ग्रीन फील्ड बिल्ट-टू-सूट मॉडलों की तुलना में ज्यादा विस्तार करने योग्य कारोबारी मॉडल है। हम किसी इमारत में आवश्यक बदलाव करने और इसे परिचालन योग्य बनाने में अधिकतम 60 दिन का समय लेंगे।’ कंपनी ने अगले साल के अंत तक करीब 100 परिसंपत्तियों के परिचालन का लक्ष्य तय किया है। कंपनी का दावा है कि वे इस मॉडल के जरिये इमारत मालिकों का प्रतिफल अन्य ऑपरेटरों की तुलना में 30 से 40 फीसदी बढ़ाने में सफल रहेंगे। छत एवं बरामदे के स्थान समेत बुनियादी सुविधाओं के अलावा सभी सदस्यों के लिए एक शहर केंद्रित ऑलिव  क्लब होगा, जिसमें जिम, स्विमिंग पूल, बार और अन्य मनोरंजन की सुविधाएं होंगी। ऑलिव  रेजिडेंसेज ने अपनी पहली परिसंपत्ति बेंगलूरु में शुरू की है, जो 1बीएचके आवास के रूप में तत्काल रहने के लिए उपलब्ध है। अगले तीन महीनों में दो और परिसंपत्तियां तैयार हो जाएंगी। यह भारत में सभी महानगरों में केंद्रीय स्थानों पर एक प्रबंधन करार के तहत आवासीय इमारतें और होटल लेगी। ऑलिव  बाइ एंबेसी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी काहरमन यिगित ने कहा, ‘इस समय हमारा ध्यान छह महानगरों पर है और वृद्धि की रफ्तार को मद्देनजर रखते हुए अन्य शहरों मेंं विस्तार किया जाएगा।’
ऑलिव रेजिडेंसेज यूनिटों की कीमत 16,500 रुपये से शुरू होगी। यिगित ने कहा, ‘एक मुख्य आवास होना और बहुत सी जगहों पर जाने की सहूलियत एक स्वागत योग्य बदलाव है, जिससे युवाओं को रोचक एवं उत्साहवर्धक जीवन शैली मिलेगी। उचित एवं तर्कसंगत कीमत तय करने के लिए ‘जाने पर भुगतान की प्रणाली’ है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि हमारे बाशिंदे केवल उपयोग करने वाली सुविधाओं के लिए ही भुगतान करें और कोई छिपा शुल्क न हो।’

Advertisement
First Published - November 25, 2020 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement