facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

इमामी का शुद्ध लाभ 285 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:27 AM IST

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी इमामी का समेकित शुद्ध लाभ 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 285 फीसदी बढ़कर 87.73 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 22.75 करोड़ रुपये का कर बाद लाभ दर्ज किया था। हालांकि क्रमिक आधार पर इमामी के शुद्ध लाभ में 58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर 2020 तिमाही में कंपनी ने 208.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान जिंस कीमतों में तेजी के कारण इनपुट लागत का दबाव बढ़ गया जिससे सकल मार्जिन में 250 आधार अंकों की गिरावट दर्ज की गई। तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 37 फीसदी बढ़कर 730.76 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि यह इससे पिछली तिमाही में 933.61 करोड़ रुपये के परिचालन राजस्व के मुकाबले कम है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर इमामी का शेयर आज 2.30 फीसदी गिरावट के साथ्थ 499.75 रुपये पर बंद हुआ। इमामी ने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों ने तिमाही के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया और खुदरा चैनल में भी तेजी आई। संगठित खुदरा में 46 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि ई-कॉमर्स में तिगुना वृद्धि दर्ज की गई। तिमाही के दौरान घरेलू राजस्व में ई-कॉमर्स कारोबार का योगदान 200 आधार अंक बढ़कर 4 फीसदी हो गया।
 

Advertisement
First Published - May 25, 2021 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement