facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Elon Musk से छिन सकता है दुनिया के नंबर-1 अमीर का ताज, कुछ हफ्तों में132 अरब डॉलर घटी दौलत; Top-5 की लिस्ट में शामिल हैं ये अरबपति

Advertisement

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दिसंबर 2024 में उनकी कुल संपत्ति 486 अरब डॉलर के शिखर पर थी, लेकिन सोमवार को ही उनकी नेटवर्थ में 29 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई।

Last Updated- March 11, 2025 | 10:14 AM IST
Elon Musk
Tesla CEO Elon Musk (File Photo)

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कुल संपत्ति 301 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, उनकी नेटवर्थ में सोमवार को 29 अरब डॉलर की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस साल की शुरुआत से अब तक उनकी संपत्ति में 132 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दिसंबर 2024 में उनकी कुल संपत्ति 486 अरब डॉलर के शिखर पर थी, लेकिन सोमवार को ही उनकी नेटवर्थ में 29 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई।

मस्क की संपत्ति में आई गिरावट का मुख्य कारण टेस्ला के शेयरों में गिरावट, निवेशकों की चिंता और प्रमुख बाजारों में बिक्री में कमी को माना जा रहा है। हालांकि, वे अकेले नहीं हैं जो इस वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। Amazon प्रमुख जेफ बेजोस, Alphabet के पूर्व प्रेसिडेंट सर्गेई ब्रिन, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट सहित कई अरबपतियों की संपत्ति घटी है।

इन अरबपतियों ने डॉनल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से अब तक 209 अरब डॉलर गंवा दिए हैं। बाजार में गिरावट और अमेरिका की सरकारी नीतियों में अस्थिरता को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

Elon Musk की संपत्ति में गिरावट, टेस्ला की बिक्री में भारी कमी

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट जारी है। इसकी बड़ी वजह उनके राजनीतिक विचार और अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रमुख के रूप में उनकी भूमिका मानी जा रही है।

मस्क के इन फैसलों का सीधा असर टेस्ला की बिक्री पर पड़ा है। जर्मनी में कंपनी की ऑर्डर बुक 70% से ज्यादा गिर गई है। वहीं, चीन से होने वाली टेस्ला की शिपमेंट में भी 49% की भारी गिरावट आई है, जो जुलाई 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

इसके अलावा, चुनाव के बाद टेस्ला के शेयरों में जो थोड़ी बढ़त देखी गई थी, वह भी खत्म हो गई है। निवेशकों का भरोसा भी कमजोर हो रहा है, जिससे मस्क की नेटवर्थ में गिरावट जारी है।

Jeff Bezos की संपत्ति में 29 अरब डॉलर की गिरावट

Amazon के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस की संपत्ति में 29 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यह गिरावट तब आई जब अमेज़न के शेयर 14% टूट गए, जिसका असर बेजोस की नेटवर्थ पर पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, बेजोस ने डॉनल्ड ट्रंप के उद्घाटन समारोह के लिए 1 मिलियन डॉलर डोनेट किए थे, लेकिन बदलती सरकारी नीतियों और बाजार की अनिश्चितता की वजह से उनकी संपत्ति में भारी गिरावट देखी गई।

Mark Zuckerberg को 5 अरब डॉलर का झटका

मेटा (Meta) के शेयर 2025 में शुरू में बढ़े, लेकिन बाद में सारे फायदे मिट गए। इस उतार-चढ़ाव की वजह से मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 5 अरब डॉलर की कमी आई।

Bernard Arnault और Sergey Brin को बड़ा नुकसान, अरबों डॉलर की संपत्ति घटी

LVMH के मालिक Bernard Arnault को भी Mark Zuckerberg जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी टैरिफ को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ने से यूरोपीय लग्जरी सामानों पर असर पड़ा, जिससे उनकी संपत्ति 5 अरब डॉलर कम हो गई।

Google की पैरेंट कंपनी Alphabet के पूर्व अध्यक्ष और सह-संस्थापक Sergey Brin को भी बड़ा झटका लगा है। एंटीट्रस्ट मामलों और अमेरिकी न्याय विभाग की रेगुलेटरी जांच के चलते उनकी संपत्ति में 22 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके अलावा, कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद से कम रहने के कारण उसके शेयरों में भी गिरावट आई।

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement