facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआई

हीरानंदानी समूह के परिसरों पर ईडी का छापा, फेमा उल्लंघन की जांच

Advertisement

यह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ फेमा से जुड़ी जांच के एक अन्य मामले से संबद्ध नहीं है।

Last Updated- February 22, 2024 | 11:14 PM IST
Enforcement Directorate

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रतिष्ठित रियल एस्टेट समूह हीरानंदानी के मुंबई में और उसके आसपास स्थित चार से पांच परिसरों पर गुरुवार को छापे मारे।

सूत्रों ने बताया कि यह जांच फेमा के कथित उल्लंघन से जुड़ी है। यह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ फेमा से जुड़ी जांच के एक अन्य मामले से संबद्ध नहीं है। मोइत्रा को हाल में लोकसभा से निष्कासित किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से मिले तोहफों के बदले में अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 11:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement