facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

डयूक एविएशन लॉन्च करेगी एमआरओ सुविधा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:51 PM IST

दुबई की इन्वेस्टमेंट फंड कंपनी डयूक इक्विटी द्वारा प्रवर्तित उड्डयन कंपनी जनवरी 2010 से नागपुर में 725 करोड़ रुपये के निवेश से रख-रखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा लॉन्च करेगी।
इसके साथ ही डयूक एविएशन प्राइवेट लिमिटेड देश की पहली स्वतंत्र एमआरओ कंपनी हो जाएगी, जिसका लक्ष्य एयरबस और बोइंग की तरह घरेलू एयरलाइंस के जरिये कारोबार आकर्षित करना होगा।
पुणे की कंपनी डयूक एविएशन ने मिहान विशेष आर्थिक क्षेत्र परियोजना के तहत 36 एकड़ जमीन भी अधिग्रहीत की है। उसे महाराष्ट्र एयरपोर्ट विकास कॉरपोरेशन (एमएडीसी) से एमआरओ परियोजना शुरू करने की मंजूरी भी मिल गई है।
डयूक एविएशन इस साइट के निर्माण के लिए 35 डॉलर प्रति व्यक्ति घंटा की दर से भुगतान करने की योजना बना रही है, जो यूरोप, खाड़ी देशों, अमेरिका और अन्य एशियाई देशों में एमआरओ के तहत दी जाने वाली रकम से काफी कम है।
डयूक एविएशन के प्रबंध निदेशक और सीईओ अजीत कार्णिक ने कहा, ‘हमारे पास एमआरओ सुविधा विकसित करने के लिए पर्याप्त फंड है। इसके बावजूद एविएशन उपकरण निर्माण क्षेत्र में हम अन्य एविएशन कंपनियों के साथ हाथ मिलाने की सोच रहे हैं। इससे निवेश और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में मदद मिलेगी।’

Advertisement
First Published - February 4, 2009 | 12:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement