facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

डॉ. रेड्डीज, रैनबैक्सी भी बेचेंगी सस्ती दवाएं

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:31 AM IST

डॉ. रेड्डीज, रैनबैक्सी और दूसरी नामी दवा कंपनियों ने सरकार से मांग की है कि उनके नाम भी गरीबों को गैर-ब्रांडेड सस्ती दवाओं की बिक्री वाले प्रस्ताव में शामिल किए जाएं।
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, फार्मास्यूटिकल्स डिपार्टमेंट अगले हफ्ते उन दवा निर्माताओं और गैर-सरकारी संस्थाओं की सूची जारी करेगा, जो ‘जनऔषधि’ को दवाओं की आपूर्ति करेंगे। 

गौरतलब है कि जनऔषधि केंद्र सरकार द्वारा स्थापित की जा रही दुकानों की श्रृंखला है, जहां सस्ती दर पर गैर-ब्रांडेड दवाओं का वितरण होगा।
सरकार के मुताबिक, करीब 76 दवा कंपनियों ने इस योजना में रुचि दिखाई है। गैर-सरकारी एजेंसियों की बात करें तो केवल रेडक्रॉस ने ही योजना में रुचि जाहिर की है। जन औषधि सस्ती दवाओं का भंडार होगा, जहां मौजूदा थोक मूल्य से भी कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
अधिकारी ने बताया, ”हमने 400 आवश्यक दवाओं की एक फेहरिश्त तैयार की है, जिसकी आपूर्ति जन औषधि से की जाएगी। ये सारी दवाएं बाजार से 50 फीसदी सस्ती दर पर मिलेंगी।”
अधिकारी के अनुसार, केवल उन्हीं कंपनियों को दवाएं बेचने की अनुमति मिलेगी जो सरकारी पैमाने पर खरी उतरेंगी। सरकार की योजना है कि देश भर के सभी जिलों में जन औषधि की स्थापना की जाए।
यहां चौबीस घंटे दवाएं मिला करेंगी। पहले ही पंजाब और दिल्ली में दो दुकानें खोली जा चुकी हैं, जबकि उत्तर भारत में और दुकानें खोलने की प्रकिया चल रही है। 

अधिकारी के मुताबिक, ”हम गुड़गांव सिविल अस्पताल में 20 फरवरी को एक दवा दुकान खोलेंगे। इसके तीन दिन बाद दो और स्टोर पंचकुला और मोहाली में खुलेंगे। मार्च तक कम से कम 40 दुकानें शुरू हो जाएंगी।”
समझा जा रहा है कि दिल्ली के ज्यादातर दवा दुकानों का नियंत्रण केंद्रीय भंडार के जिम्मे होगा। अन्य राज्यों में इन दुकानों के संचालन के लिए एनजीओ की पहचान अगले हफ्ते तक कर ली जाएगी।
इस बीच, आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार की योजना है कि मोबाइल जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएं। ये मोबाइल दुकान पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार गांवों में जाएंगे। 

सरकार का मानना है कि ये मोबाइल दवा दुकान उन मरीजो के लिए लाभप्रद होंगे, जो मधुमेह, रक्तचाप जैसी बीमारियों से लंबे समय से ग्रस्त हैं। इस पहले से ये सस्ती दवाओं का लाभ ले पाएंगे।

Advertisement
First Published - February 9, 2009 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement