facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

बुनियादी ढांचा विकसित करेंगी डीपी वर्ल्ड, एएम ग्रीन

Advertisement

प्रति वर्ष 20 लाख टन ग्रीन अमोनिया और मेथनॉल के वैश्विक निर्यात के लिए दुबई, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में होगा बुनियादी ढांचा तैयार

Last Updated- January 14, 2025 | 10:47 PM IST
Greenko

ग्रीनको ग्रुप की हरित हाइड्रोजन और अमोनिया उत्पादक कंपनी एएम ग्रीन और वैश्विक लॉजिस्टिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीपी वर्ल्ड ने एक समझौता किया है। इसके तहत प्रति वर्ष 20 लाख टन हरित ईंधन का भंडारण और लॉजिस्टिक इकाइयां विकसित की जाएंगी।

एएम ग्रीन ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘दिसंबर में किए गए सहमति पत्र (एमओयू) के तहत डीपी वर्ल्ड और एएम ग्रीन संयुक्त रूप से लॉजिस्टिक और भंडारण का बुनियादी ढांचा विकसित करेंगी। इसके तहत प्रति वर्ष 10 लाख टन ग्रीन अमोनिया और 10 लाख टन ग्रीन मेथनॉल के वैश्विक निर्यात की सुविधा मिलेगी।’

लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे में वैश्विक निर्यात की सुविधा के लिए एएम ग्रीन के सभी नेट-जीरो औद्योगिक समूहों में बंदरगाह का बुनियादी ढांचा विकसित करना शामिल है। साथ ही, एएम ग्रीन संयंत्रों से आपूर्ति की जाने वाले ग्रीन अमोनिया और मेथनॉल के लिए दुबई, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में बंकरों के लिए बुनियादी ढांचा बनाया जाएगा। एएम ग्रीन भारत में कई परियोजनाओं का विकास कर रही है।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement