facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

मंदी की मार… डीएलएफ को नहीं रास आया सेज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:01 AM IST

रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज डीएलएफ ने चार अधिसूचित आईटी एवं आईटीईएस विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) से हाथ खींचने का फैसला किया है। कंपनी ने इन एसईजेड को वापस करने के लिए सरकार से संपर्क किया है।
डीएलएफ ने बीएसई को सूचित कर बताया कि कंपनी ने इन चार आईटी एवं आईटीईएस एसईजेड को गैर अधिसूचित करने को कहा है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज ने डीएलएफ को एसईजेड से हाथ खींचने की योजना के बारे में पूछा था जिस पर कंपनी ने नकदी संकट के कारण का स्पष्टीकरण दिया है। 
एनएसई ने एक बयान में कहा है कि मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि डीएलएफ अपने नौ में से पांच आईटी-आईटीईएस एसईजेड को छोड़ने जा रही है। इस तरह की सूचनाओं के बाद हमने कंपनी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा था जिससे बाजार को इसकी जानकारी मिल सके और निवेशकों का हित सुरक्षित रहे।
इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा था कि डीएलएफ के पास नौ अधिसूचित आईटी-आईटीईएस एसईजेड हैं और कंपनी इनमें से पांच से हाथ खींचने जा रही है। उन्होंने इसके लिए आवेदन कर दिया है और चुनावों के बाद इन पर विचार किया जाएगा।
रियल एस्टेट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि डीएलएफ और पार्श्वनाथ जैसी कंपनियों के लिए एसईजेड परियोजनाओं के लिए धन जुटाना कठिन हो रहा है। डीएलएफ ने इससे पहले मध्य दिल्ली में 40 एकड़ की आईटी एसईजेड परियोजना को सरेंडर कर दिया था।

Advertisement
First Published - April 17, 2009 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement