facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

Dividend 2025: सरकारी कंपनी ने ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

Advertisement

अगर आप BPCL के पुराने रिकॉर्ड देखें, तो यह निवेशकों को खुश करने में हमेशा आगे रहा है।

Last Updated- January 22, 2025 | 5:04 PM IST
BPCL

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए ₹5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। 22 जनवरी 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया। यह डिविडेंड ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर 50% के हिसाब से दिया जाएगा।

डिविडेंड के लिए 29 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यानी, जो निवेशक इस तारीख तक BPCL के शेयर होल्ड करेंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड का इलेक्ट्रॉनिक भुगतान 20 फरवरी 2025 तक किया जाएगा।

BPCL का शानदार डिविडेंड इतिहास

अगर आप BPCL के पुराने रिकॉर्ड देखें, तो यह निवेशकों को खुश करने में हमेशा आगे रहा है। 2001 से अब तक कंपनी ने 41 बार डिविडेंड दिया है। पिछले 12 महीनों में BPCL ने ₹10.50 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।

Q3FY25 में BPCL का धमाकेदार प्रदर्शन

BPCL ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में पिछली तिमाही के मुकाबले 94% का उछाल दर्ज करते हुए ₹4,649 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया। पिछली तिमाही में यह मुनाफा ₹2,397 करोड़ था। कंपनी का राजस्व भी 10% बढ़कर ₹1.13 लाख करोड़ हो गया। वहीं, EBITDA में 67% की बढ़त के साथ ₹7,581 करोड़ तक पहुंच गया।

BPCL के मुताबिक, रिफाइनिंग और मार्केटिंग मार्जिन में सुधार, क्रूड ऑयल की कीमतें, और उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी इसके आगे के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाएंगे।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement