facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

एस्सेल को बचाने के लिए डिश के शेयरों की पेशकश

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:35 AM IST

डिश टीवी के प्रवर्तक एवं प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल ने कंपनी में अपनी शेयर हिस्सेदारी के एक उल्लेखनीय हिस्से को एस्सेल ग्रुप की ऋण सुविधाओं के लिए गिरवी रखने की पेशकश की है। एस्सेल ग्रुप के प्रवर्तक एवं चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने आज यह जानकारी दी।
चंद्रा के इस बयान को काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एस्सेल ग्रुप पिछले कुछ समय से ऋण संकट से जूझ रहा है। डिश टीवी डायरेट टु होम (डीटीएच) सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार डिश टीवी में चंद्रा के भाई गोयल सहित प्रवर्तक परिवार की हिस्सेदारी फिलहाल 7.3 फीसदी है।
डिश टीवी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी को पहले ही लेनदारों के पास गिरवी रखी गई है और लेनदार अब उन गिरवी शेयरों को भुनाने भी लगे हैं। पिछले एक साल के दौरान डिश टीवी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी करीब 55 फीसदी से घटकर 7.3 फीसदी रह गई है। परिणामस्वरूप कुल शेयरों के मुकाबले गिरवी शेयरों की प्रतिशत हिस्सेदारी अब घटकर 3.74 फीसदी रह गई है जो पहले 51 फीसदी थी। येस बैंक जैसे लेनदार अब डिश टीवी के प्रमुख शेयरधारक बन गए हैं। कंपनी में येस बैंक की हिस्सेदारी 24.2 फीसदी हो गई है। इसी प्रकार कंपनी में डॉयचे बैंक की हिस्सेदारी 6.2 फीसदी, एचडीएफसी की हिस्सेदारी 4.7 फीसदी और इंडसइंड बैंक की हिस्सेदारी 3.8 फीसदी हो चुकी है। चंद्रा ने कहा कि वह अपने भाई द्वारा पेशकश की गई इन गिरवी शेयरों को छुड़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कम कीमत पर नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘हम इन शेयरों को कम कीमत पर जारी करने और किसी तीसरे पक्ष के निवेशकों को ऊंची कीमत पर बेचने संबंधी सभी अटकलों को खारिज करना चाहते हैं। यह गलत और बेबुनियादी है। एस्सेल ग्रुप की ऐसी कोई मंशा नहीं है।’

Advertisement
First Published - April 22, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement