facebookmetapixel
Advertisement
ADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?

एचसीएल टेक के मुनाफे में सेंध

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:10 AM IST

आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिज का 31 मार्च 2009 को समाप्त तिमाही में शुध्द मुनाफा 42 फीसदी घटकर 152.57 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुध्द मुनाफा 263.08 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि उसके मुनाफे में सेंध फॉरेक्स घाटे की वजह से लगा है। कंपनी को इस दौरान करीब 200 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा उठाना पड़ा है।
कंपनी की आय की बात करें, तो समीक्षाधीन अवधि में कुल आय में 18 फीसदी की गिरावट आई है और यह घटकर 1048.90 करोड़ रुपये रह गई, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 1,275.58 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसे 11 अनुंबध प्राप्त हुए, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ डॉलर (1250 करोड़ रुपये) है। साथ ही इस दौरान कंपनी ने 2,298 नए कर्मचारियों की भर्ती की है, जिससे कंपनी के पास कुल 54,026 कर्मियों की फौज हो गई है।
आईगेट की कमाई भी घटी
मंदी से परेशान आईटी कंपनियों के बीच सॉफ्टवेयर कंपनी आईगेट की आय में भी 2009 की पहली तिमाही में 19.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी की आय 4.48 करोड़ डॉलर रही। नैस्डैक में सूचीबध्द कंपनी की आमदनी पिछले साल की इसी तिमाही में 5.56 करोड़ रुपये थी। 
रोल्टा इंडिया की चांदी
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी रोल्टा इंडिया ने कहा कि 31 मार्च 2009 को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका संचई शुध्द मुनाफा दोगुना होकर 133.14 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बीएसई को बताया कि पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका संचई शुध्द मुनाफा 65.72 करोड़ रुपये था।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शुद्ध मुनाफा बढा
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 31 मार्च 2009 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में 109.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के शुद्ध मुनाफे 76.9 करोड़ रुपये से 42 फीसदी अधिक है।
इरा इन्फ्रा को मुनाफा
ढांचागत विकास कंपनी इरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड का 31 मार्च 2009 में समाप्त चौथी तिमाही में शुध्द मुनाफा तकरीबन तीन गुना होकर 107.62 करोड़ रुपये पहुंच गया। पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुध्द मुनाफा 36.76 करोड़ रुपये था।
मैरिको की तिजोरी और भारी
एफएमसीजी कंपनी मैरिको ने 31 मार्च 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 9 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया है। समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी ने 44.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जबकि पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 40.7 करोड़ रुपये था।
एसीसी का मुनाफा बढ़ा
देश की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी एसीसी का मुनाफा 31 मार्च 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में 23.1 फीसदी बढ़कर 399.34 करोड़ रुपये हो गयया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 324.31 करोड़ रुपये था।
कोका कोला का मुनाफा घटा
शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली कोका कोला का मुनाफा पहली तिमाही में 10 फीसदी घटकर 1.35 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। हालांकि  कंपनी ने भारत में मजबूत वृध्दि दर्ज की है। कंपनी के बयान के अनुसार कंपनी ने अपने आधार में अच्छी वृध्दि की है। कंपनी ने भारत में 31 फीसदी वृध्दि हासिल की।
जेन्सर की कमाई में इजाफा
आईटी कंपनी जेन्सर टेक्नोलॉजिज का 31 मार्च 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में संचई शुध्द लाभ बढ़कर 23.03 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 5.88 प्रतिशत ज्यादा है।
हीरो होंडा पर नहीं मंदी
प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो होंडा ने 31 मार्च 2009 को समाप्त तिमाही में 34.64 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 402.17 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ कमाया, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 298.70 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि 2009-10 में वह 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इस दौरान उसे बिक्री में 7 प्रतिशत से अधिक की बढोतरी का अनुमान है। आलोच्य तिमाही में कंपनी की शुध्द बिक्री 22.35 प्रतिशत बढ़कर 3,411.84 करोड़ रुपये हो गई, जो पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,788.65 करोड़ रुपये थी।
सुजलॉन को घाटा
प्रमुख विंड टर्बाइन कंपनी सुजलॉन एनर्जी को 31 दिसंबर 2008 को समाप्त नौ माह की अवधि के दौरान 52.3 करोड़ रुपये का शुध्द घाटा हुआ है। इससे पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 565.28 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था।
एस्काट्र्स का मुनाफा बढ़ा
एस्काट्र्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2009 को समाप्त हुई छमाही में 7.48 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ दर्ज किया है। समीक्षावधि में कंपनी का कर पूर्व लाभ 16.46 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - April 23, 2009 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement