कंपनियां

DCM Shriram Industries Q4 Results: चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 23% बढ़कर 38.64 करोड़ रुपये

DCM Shriram Industries ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय घटकर 516.61 करोड़ रुपये हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 27, 2024 | 4:21 PM IST

डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज (DCM Shriram Industries) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 38.64 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 31.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय घटकर 516.61 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 541.58 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 92 प्रतिशत बढ़कर 115.39 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2022-23 में यह 60.16 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के निदेशक मंडल ने ऋण भुगतान और अपेक्षित पूंजीगत व्यय के लिए संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए अंतिम लाभांश की सिफारिश नहीं की है। डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज चीनी, औद्योगिक फाइबर और रसायन कारोबार में है।

First Published : May 27, 2024 | 4:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)