हैदराबाद की बायोटेक कंपनी जेनोटेक लेबोरेटरीज ने रेनबैक्सी के नए मालिक दायची सांक्यो पर यह आरोप लगाया है कि उसने कंपनी के 20 फीसदी शेयर पूर्व निर्धारित कीमत 160 रुपये प्रति शेयर पर खरीदने में असफल रही है।
मालूम हो कि रेनबैक्सी ने जेनोटेक की 46 फीसदी हिस्सेदारी पिछले साल खरीदी थी। जेनोटेक प्रबंधन ने कहा है कि दायचरी बोर्ड ने निर्णय किया है कि वे ओपन ऑफर के तहत 113.62 रुपये प्रति शेयर खरीदेगी।
हालांकि दायची की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी बोर्ड ने शेयर खरीदने को मंजूरी जरूर दे दी है, लेकिन जेनोटेक के शेयर के लिए कोई कीमत तय नही की गई है। जेनोटेक ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दायची बोर्ड शेयर खरीद मूल्य संशोधित करे और जेनोटेक का प्रति शेयर 160 रुपये में खरीदे।
इस बाबत जेनोटेक के शेयरधारक दायची को एक पत्र भी लिखने वाले हैं और भारतीय प्रतिभूति और विनियामक बोर्ड (सेबी) और विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से भी बात करने जा रही है।
जापानी दवा कंपनी दायची सांक्यो ने हैदराबाद की दवा कंपनी जेनोटेक लैबोरेटरीज के 20 फीसदी शेयर खरीदने के लिए खुला प्रस्ताव किया है।
दायची के वक्तव्य में कहा गया है कि यह अधिग्रहण रैनबैक्सी के अधिग्रहण और भारत के कानूनों के अनुपालन के सिलसिले में किया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि जून 2008 में घोषित रेनबैक्सी के शेयरों के अधिग्रहण के संबंध में और भारत के कानूनों के अनुसार दायची सांक्यो रैनबैक्सी से जुड़ी कंपनी जेनोटेक में 20 फीसदी हिस्सेदारी के लिए खुली पेशकश करने जा रही है।