रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले उत्पादों का उत्पादन करने वाली कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड अपने हाजमोला ब्रांड का विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है।
इसके तहत कंपनी ने पुदीना स्वाद में भी हाजमोला को बाजार में पेश किया है। इसके अलावा कंपनी हाइवे पर मौजूद ढाबों पर भी हाजमोला का प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारी में है।
कंपनी की योजना है कि ढाबों पर हाजमोला को खाने के बाद हाजमा सही करने वाली स्वादिष्ट गोली के रूप में प्रचारित करने की है।
देश भर में फैले एक हजार ढाबों पर इसको आजमाने की योजना है जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौजूद ब्रांडेड फूड रिटेल आउटलेट्स पर भी इसको आजमाया जाएगा। ‘हाजमोला करे खाना कंप्लीट’ वाला इसका नया विज्ञापन भी जल्द ही टीवी चैनलों पर नजर आएगा।