facebookmetapixel
Advertisement
Cube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचार

धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी बेचने की तैयारी में लेनदार

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 10:47 PM IST
DAKC Building

रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के ऋणदाता नवी मुंबई, जहां दिवालिया दूरसंचार कंपनी का मुख्यालय भी स्थित है, में इसकी 56 हेक्टेयर की संपत्ति बेचने के लिए देश के शीर्ष कॉर्पोरेट घरानों और रियल एस्टेट डेवलपरों से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, जिनमें मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) भी शामिल है। सूत्रों ने कहा कि उन्हें इसकी बिक्री से 8,000 करोड़ रुपये तक मिलने की उम्मीद है।

ऋणदाता इस संपत्ति – धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (डीएकेसी) को बेचने के लिए संभावित खरीदारों के संपर्क में हैं और नजदीक के क्षेत्र में नए हवाई अड्डे के निर्माण के कारण अधिक दाम मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा ‘यह जमीन बेचने के लिए एक निवेश बैंकर नियुक्त किया जाएगा। वह इमारत और भूखंड बेचने के लिए शीर्ष कंपनियों तथा रियल एस्टेट डेवलपरों से संपर्क करेगा, जो डेटा सेंटरों, नए होटलों और आवासीय विकास के लिए बेहतरीन है।’

सूत्र ने कहा कि इसे नीलामी के जरिये बेचा जाएगा। आरआईएल के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें अभी तक संपत्ति के अधिग्रहण का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement