facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव

टीपीजी इकाई, मोतीलाल ओसवाल से क्रेडिटबी ने जुटाए 7 करोड़ डॉलर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:43 AM IST

उधार देने वाली फिनटेक प्लेटफॉर्म क्रेडिटबी की होल्डिंग इकाई फिनोव ने सी सीरीज की फंडिंग के तहत टीपीजी समर्थित न्यूक्वेस्ट कैपिटल पार्टनर्स व मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी से अतिरिक्त 7 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इस दौर की फंडिंग में शुरुआती दौर के कई निवेशक बाहर भी निकले, जिनमें श्याओमी, शनवेई व कुनलुन कैपिटल शामिल है। होल्डिंग इकाई ने शुरू में प्रेमजी इन्वेस्ट, मिरे ऐसेट वेंचर्स, अल्पाइन कैपिटल और अरकम वेंचर्स जैसे निवेशकों से 7.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे। इस दौर की फंडिंग के साथ बेंंगलूरु की स्टार्टअप ने अब तक 20 करोड़ डॉरर जुटा लिए हैं।
जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी की बैलेंस शीट में इक्विटी आधार बढ़ाने में होगा ताकि अपना लोनबुक बढ़ाया जा सके और म्युचुअल फंड समर्थित वित्त, गोल्ड फाइनैंस और वाहनों के लिए कर्ज आदि में प्रायोगिक आधार पर कामकाज शुरू किया जा सके।
क्रेडिटबी की होल्डिंग ग्रुप इकाई के सह-संस्थापक व सीईओ मधुसूदन ई. ने कहा, वेतनभोगी व स्वनियोजित यूजर पर संकेंद्रण के साथ हम उधारी के लिए नए यूजर की तलाश में हैं, जिनकी आबादी करीब 20 करोड़ है। अभी तक हम ऐसे 15 फीसदी ग्राहकों तक ही पहुंच बना पाए हैं।
कंपनी स्वनियोजित ग्राहकों को औसतन 12,000 रुपये और वेतनभोगी को 25,000 रुपये कर्ज देती है।
कंपनी के पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 3 करोड़ है, लेकिन अभी कंपनी के सक्रिय ग्राहकों का आधार 50 लाख है। यह साल 2018 से महामारी के आने तक माह दर माह 100 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा। वित्त वर्ष 2020 के मुकाबले वित्त वर्ष 21 में मांग 50 फीसदी घट गई और इस साल जून मेंं यह महामारी के पूर्व स्तर पर पहुंचने की संभावना है। भुगतान मेंं चूक करने वालों की संख्या भी सात फीसदी हो गई है, जो कोविड से पहले 3.5 फीसदी थी।
मधुसूदन ने कहा, उधारी कारोबार में अगर आप सोचते हैं कि रकम का संग्रह कैसे करना है तो आपका मॉडल गलत है। हमारे 85 फीसदी से ज्यादा ग्राहक तय तारीख पर पुनर्भुगतान करते हैं, बाकी 10-11 फीसदी अगले 90 दिन में आ जाता है।

Advertisement
First Published - March 22, 2021 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement