रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को हाईकोर्ट से कृष्णा-गोदावरी बेसिन की गैस बेचने की अंतरिम छूट मिलने के बाद उर्वरक और ऊर्जा क्षेत्र की करीब 20 कंपनियों ने इसका फायदा उठाने की तैयारी कर ली है।
रिलायंस नैचुरल रिसोर्सेज की एक याचिका की सुनवाई करते हुए बंबई हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया था। मामले पर अंतिम फैसला कोर्ट ने अभी सुरक्षित रखा है।