facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

कॉग्निजेंट का मुनाफा 30 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:02 PM IST

आईटी कंपनी कॉग्निजेंट की शुद्ध आय सितंबर तिमाही में 30 फीसदी की गिरावट के साथ 34.8 करोड़ डॉलर रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 49.7 करोड़ डॉलर रही थी। सालाना आधार पर कंपनी का राजस्व 4.2 अरब डॉलर पर स्थिर रहा, जिस पर कुछ गैर-रणनीतिक कंटेंट सेवा कारोबार से पूरी तरह निकलने से 130 आधार अंक का नकारात्मक असर पड़ा। हालांकि कंपनी ने कहा कि उसे इस साल 16.4 अरब डॉलर का आय अनुमान हासिल होने या स्थायी मुद्रा के लिहाज से उसमें 0.4 फीसदी की गिरावट का भरोसा है।
तिमाही में राजस्व में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हेल्थकेयर वर्टिकल मेंं हुर्ई, जो 4.8 फीसदी बढ़कर 123.1 करोड़ डॉलर रही। बायो-फार्मास्युटिकल क्लाइंटों में बढ़त और जेनेथ टेक के अधिग्रहम से राजस्व ने मेडिकल डिवाइस क्लाइंटों में कमजोरी की भरपाई हो गई।
कम्युनिकेशंस, मीडिया और टेक्नोलॉजी ऐसे वर्टिकल रहे जहां बढ़त रही और यह 0.2 फीसदी बढ़कर 61.6 करोड़ डॉलर रहा। वित्तीय सेवा ने कुल राजस्व में 34.6 फीसदी का योगदान किया और यह 1.5 फीसदी घटकर 146.9 करोड़ डॉलर रहा। प्रॉडक्ट्स व रिसोर्सेस भी 4 फीसदी घटकर 92.7 करोड़ डॉलर रहा।
कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी ब्रायन हम्फ्रीज ने कहा, चुनौतीपूर्ण माहौल में हमने अपना पोर्टफोलियो मजबूत बनाना जारी रखा, डिजिटल रणनीति लागू किया और प्रतिस्पर्धी धार में इजाफा किया। हम क्लाइंटों को सहूलियत देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कुल राजस्व के प्रतिशत के तौर पर डिजिटल राजस्व 42 फीसदी रहा, जो सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। कंपनी ने 0.22 डॉलर प्रति शेयर के नकद लाभांश की घोषणा की है, जिसके लिए 19 नवंबर की तारीख तय की गई है।

Advertisement
First Published - October 30, 2020 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement