facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

कोल इंडिया ने नौ कोयला खान परियोजनाओं के लिये स्वीकृति पत्र जारी किया

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 5:44 PM IST
कोल इंडिया

सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (CIL) ने नौ कोयला खनन परियोजनाओं के लिये स्वीकृति पत्र जारी किया है। करीब 12.7 करोड़ टन क्षमता वाली इन खदानों का विकास खान विकासकर्ता-सह-परिचालकों (एमडीओ) के जरिये किया जाएगा।

इसके अलावा, छह अन्य खान परियोजनाएं क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘कोल इंडिया एमडीओ के जरिये 15 नई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसमें 20,600 करोड़ रुपये निवेश प्रस्तावित है। यह निवेश मुख्य रूप से जमीन अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापना में होगा।’’

कुल 15 परियोजनाओं में 11 ‘ओपनकास्ट’ यानी खुली खदान परियोजनाएं और चार भूमिगत खदानें हैं। खुली खदानों में कोयला भंडार 16.5 करोड़ टन होने का अनुमान है।

मंत्रालय ने कहा कि उसका उद्देश्य खुली वैश्विक निविदाओं के माध्यम से कोयला खदानों में प्रतिष्ठित एमडीओ को शामिल करना है, ताकि घरेलू कोयले का उत्पादन बढ़ाया जा सके और आयात पर निर्भरता को यथासंभव कम किया जा सके। खान विकास करने वाले और परिवालक स्वीकृत खनन योजना के अनुसार कोयले का उत्खनन और वितरण करेंगे।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement