facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआई

निवेश की तैयारी में सीएमएस

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:46 AM IST

निजी इक्विटी के निवेश वाली फर्म सीएमएस इन्फो सिस्टम्स (सीएमएस) ने भारत में अपने प्रबंधित एटीएम कारोबार एवं नकदी प्रबंधन कारोबार में विस्तार पर 1,300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।
सीएमएस इन्फो सिस्टम्स के वाइय चेयरमैन एवं पूर्णकालिक निदेशक राजीव कौल ने कहा कि कंपनी 180 से 200 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के साथ इसकी शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी को 2,000 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इनमें से 70 फीसदी ब्लू कॉलर और शेष 30 फीसदी व्हाइट कॉलर नौकरियां होंगी। कौल ने कहा कि इस निवेश को आंतरिक संसाधनों एवं ऋण के जरिये वित्त पोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निवेश की अवधि सात साल से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस योजना के लिए कंपनी ने अपने मालिक बैरिंग से खास निवेश हासिल करने की परिकल्पना नहीं की है। बैरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया की सहयोगी कंपनी सिऑन इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स की कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है। सीएमएस को 3,000 एटीएम की तैनाती के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मंजूरी मिल गई है। अनुबंध शर्तों के अनुसार, जगह का चयन करने, एटीएम की तैनाती, नकदी प्रबंधन सेवाएं, एटीएम का नियमित रखरखाव आदि सीएमएस की जिम्मेदारी होगी।

Advertisement
First Published - December 20, 2020 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement