facebookmetapixel
Advertisement
Editorial:निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिए केंद्र-राज्यों के बीच तालमेल जरूरीभारत-ब्रिटेन एफटीए: जानें भारत के लिए कितना फायदेमंद और क्या हैं चुनौतियां?LIC में 6.5% हिस्सा बेचेगी सरकार, OFS के जरिए ₹31,000 करोड़ जुटाने की तैयारीसरकार ने पेट्रोल, डीजल व ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर?Share Market: शेयर बाजार में चौथे दिन भी रैली! निफ्टी 24,774 पर, अब क्या करें?कंपनी से मिलने वाले 3-5 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस पर हैं निर्भर? समझें क्यों सुपर टॉप-अप व मेडिकल फंड भी है जरूरीExplainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियां

CBI ने घूसखोरी के आरोप में BSNL के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि FIR में एक निजी व्यक्ति के नाम का भी उल्लेख है।

Last Updated- June 17, 2023 | 8:22 AM IST
BSNL

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने BSNL के एक पूर्व महाप्रबंधक सहित 21 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR के संबंध में शुक्रवार को 25 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारियों ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को धोखा देने के लिए एक ठेकेदार के साथ साजिश रची। उन्होंने कहा कि CBI ने जोरहाट, सिबसागर, गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर एक पूर्व महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और मुख्य लेखा अधिकारी सहित BSNL असम सर्किल के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की।

अधिकारियों ने कहा कि FIR में एक निजी व्यक्ति के नाम का भी उल्लेख है। CBI के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘ऐसा आरोप था कि ठेकेदार को ओपन ट्रेंचिंग पद्धति के माध्यम से 90,000 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल बिछाने का कार्य आदेश दिया गया था।’ उन्होंने कहा कि ठेके की शर्तों में हेरफेर कर BSNL को करीब 22 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 8:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement