facebookmetapixel
Advertisement
छोटे निवेशकों के लिए महंगे शेयर खरीदना होगा आसान, फ्रैक्शनल शेयरों पर SEBI ने बढ़ाया कदमब्रोकरेज का ‘पिक ऑफ द वीक’ बना Ethos, ₹3135 तक जाने का अनुमान, ये ट्रिगर्स भरेंगे जोशफ्रंट-रनिंग केस में केतन पारेख को झटका! SAT ने Capital Group के ट्रेडर्स से पूछताछ की मांग की खारिजत्योहारी सीजन में खाद्य तेल की कीमतों में आएगा अभी और उबाल, एक महीने में 15% बढ़े भावहाई-टेक इंजीनियर्स आईपीओ आज से खुला, ₹53 का शेयर ग्रे मार्केट में ₹78! पैसा लगाएं या नहीं? जानें ब्रोकरेज की रायटाटा ग्रुप का होटल कारोबार होगा और मजबूत, IHCL में ओरिएंटल होटल्स का विलय; शेयरधारकों को कैसे मिलेंगे शेयर?विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तूफानी तेजी, सीईओ की दोबारा नियुक्ति से 9.5% उछला स्टॉकStock Market Holiday: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार रहेगा खुला या बंद? 28 अगस्त को NSE-BSE की छुट्टी पर दूर करें पूरा कन्फ्यूजनहोराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने किया निराश! फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा शेयर, क्या करें निवेशक?ललिता ज्वेलरी की धमाकेदार लिस्टिंग! निवेशकों को करीब 32% का मुनाफा, अब किस भाव पर कर रहा ट्रेड?

केपजेमिनाई ने मुंबई में 5जी लैब स्थापित की

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:06 AM IST

फ्रांस की आईटी सेवा कंपनी केपजेमिनाई ने घोषणा की है कि उसने अपने ग्राहक आधार में 5जी सॉल्युशनों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए मुंबई में 5जी लैब स्थापित की है। यह वैश्विक तौर पर कंपनी की तीसरी लैब है। दो अन्य लैब पेरिस और पुर्तगाल में हैं।
केपजेमिनाई ने 5जी सॉल्युशनों के इस्तेमाल में तेजी लाने के लिए एरिक्सन की भागीदारी में यह लैब शुरू की है।
केपजेमिनाई में ग्लोबल 5जी इंजीनियरिंग लीड के उपाध्यक्ष मोनिका गुप्ता ने कहा, ‘5जी इस्तेमाल अभी शुरुआती अवस्था में है। यह लैब खासकर हमारे ग्राहकों के लिए तकनीक, नवाचार को समझने के लिए स्थापित की गई है। इससे हमारे ग्राहक आधार में 5जी के चयन में बड़ी तेजी आएगी।’ मुंबई में करीब 1,300 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली केपजेमिनाई की 5जी लैब एक ऐसी अत्याधुनिक इकाई है जो नेटवर्क, क्लाउड, एज कम्प्यूटिंग, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सॉल्युशनों से संबंधित प्रौद्योगिकियों वाले अनुकूल परिवेश की पेशकश करती है। यह लैब स्थानीय नियमों के अनुकूल काम करेगी। लैब कई मुख्य पेशकशों के जरिये 5जी उन्नयन में केपजेमिनाई के वैश्विक ग्राहकों को सहायता मुहैया कराएगी। गुप्ता ने कहा, ‘वैश्विक तौर पर हमारे पास विभिन्न भूभागों में इस तरह के प्रयोगशालाओं के लिए 50 कर्मियों की टीम है। मुंबई की प्रयोगशाला में 20 लोग होंगे। इससे तकनीकी उन्नयन की दिशा में हमारी प्रतिबद्घता का पता चलता है।’ अपनी मौजूदा भागीदारी के तहत केपेजेमिनाई ने विभिन्न उद्योगों के ग्राहकों को नवाचार, प्रयोग और 5जी इस्तेमाल में सक्षम बनाने के लिए मुंबई में अपनी 5जी लैब में एरिक्सन के 5जी (स्टैंडएलॉन) इंडस्ट्री कनेक्ट सॉल्युशन का इस्तेमाल किया है।

Advertisement
First Published - June 1, 2021 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement