facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

मई तक आएगी कैडिला की नई दवा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:01 AM IST

आईए मोदी की दवा निर्माता कंपनी कैडिला फार्मास्युटिकल्स इस साल मई में हृदय रोग से संबंधित दवाइयां लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
कैडिला इन दवाइयों का विकास मैकमास्टर यूनिवर्सिटी ऑफ हैमिल्टन के साथ मिलकर कर रही है। पॉलीकैप नामक दवा का इस्तेमाल हृदय रोग के उपचार के लिए किया जाएगा। इस दवा के शोध और विकास पर कैडिला करीब 100 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
कुछ समय पहले कैडिला के चेयरमैन मोदी ने कहा था कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इन दवाइयों को मंजूरी दे दी है और भारतीय बाजार में यह दवा जून में उपलब्ध हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दवा की बिक्री के लिए कंपनी इसे पंजीकृत कराने की तैयारी कर रही है, जिसमें 6 माह से दो साल का वक्त लग सकता है।
इसके साथ ही कंपनी कैंसररोधी दवाइयों के विकास पर भी काम कर रही है और अभी इसका क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। कंपनी अगले साल तक इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है। मोदी ने कहा कि कंपनी विभिन्न बीमारियों के लिए दवाइयों के विकास के लिए शोध कर रही है।
उन्होंने बातया कि कंपनी कैंसर संबंधी रोग के लिए संयुक्त उद्यम के जरिए एक वैक्सीन लाने की भी तैयारी कर रही है। मोदी का कहना है कि इस वैक्सीन को वर्ष 2010 तक लॉन्च किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - April 16, 2009 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement