facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

पीएलजी को भाई धूप

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:03 AM IST

ऊर्जा और बिजली क्षेत्र की कंपनी पीएलजी पावर लिमिटेड ने महाराष्ट्र में सौर ऊर्जा परियोजना में 400 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है।


2,000 करोड़ रुपये वाले पीएलजी समूह की पीएलजी पावर ने नासिक के सिन्नार में निर्यात के मद्देनजर सौर ऊर्जा परियोजना लगाने की घोषणा कीह है।

कंपनी के इस संयंत्र का 4 दिसंबर को उद्धाटन किया जाएगा, जिसमें 50 मेगावाट के सौर ऊर्जा फोटोवोल्टायिक मॉडयूल तैयार किए जाएंगे।

कंपनी इन मॉडयूल को अमेरिका की स्पायर कॉर्पोरेशन ऑफ बोस्टन के साथ तकनीकी गठजोड़ में तैयार करेगी।

कंपनी की ओर से सिन्नार में इस परियोजना के बाद ही समूह की दूसरी कंपनी पीएलजी फोटोवोल्टायिक लिमिटेड इंदौर में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में भी एक परियोजना शुरू करने वाली है।

इंदौर के सेज में कंपनी 400 करोड़ रुपये निवेश कर सोलर सेल और मॉडयूल बनाएगी।

पीएलजी पावर के निदेशक पुनीत गोयर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम अपनी विस्तार योजना के मद्देनजर स्पायर कॉर्पोरेशन से उपकरण मंगा रहे हैं और 2009 में इसकी क्षमता 50 मेगावाट होगी, जिसके साथ हमारा कुल कारोबार 1,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। जनवरी 2010 में इसकी क्षमता 100 मेगावाट हो जाएगी और हमारा कुल कारोबार 3,000 करोड़ रुपये।’

Advertisement
First Published - November 28, 2008 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement