facebookmetapixel
Advertisement
Knack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,300 के नीचे; OMC शेयरों में 5% तक की भारी बिकवालीUS-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

महंगे से टूटा नाता, अब सस्ते पर है जोर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:01 AM IST

ऊंची कीमतों वाले अपने उत्पादों की बिक्री की घटती रफ्तार को देखते हुए वीडियोकॉन, फिलिप्स और गोदरेज जैसी कंज्यूमर डयूरेबल उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ने एक नया रास्ता अख्तियार किया है।
अब वे अपने सस्ते और छोटे उत्पादों की बिक्री में इजाफा करने के वास्ते एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। पिछले साल उनका फोकस महंगे कंज्यूमर डयूरेबल उत्पादों की तरफ था। लेकिन अब यह बदल कर सस्ते उत्पादों पर जम गया है।
कंपनियों को भरोसा है कि सस्ते उत्पादों पर जोर देने से छोटे शहरों और कस्बों में उनकी बिक्री में इजाफा होगा, जिससे वे अपने बिक्री के स्तर को कायम रख पाएंगे। साथ ही, इससे उन्हें गांवों में भी अपनी पैठ को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
देश में इस वक्त कंज्यूमर डयूरेबल्स का बाजार 32 हजार करोड़ रुपये का है, जिसमें पांच हजार करोड़ रुपये तो सिर्फ घरेलू उपकरणों की बिक्री से आते हैं। यह बाजार 10-12 फीसदी की रफ्तार से बढ़ता जा रहा है।
मिसाल के तौर पर वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज को ही ले लीजिए। कंपनी ने विकास के लिए एक नया सेक्टर बनाया है, जिसे उसने नाम दिया है न्यू होम अप्लीयांसेज (एनएचए) का। कंपनी केनस्टार के अपने ब्रांड के तहत अपने वॉटर प्यूरीफाइर को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी ने वीडियोकॉन ब्रांड के तहत ‘यूपीएस-एच’ के नाम से अपने इनवर्टरों और बैटरियों को भी लॉन्च कर रखा है। इन उत्पादों को कंपनी ने तीन वर्जनों में रखा है और इसे अपने नए एनएचए सेक्टर में रखा है। इस साल, इस सेक्टर में कंपनी ने 250 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य रखा है, जबकि वह अगले साल इसे बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये करने की जुगत में है।
2011 तक वह इस सेक्टर से होने वाली कमाई को बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये कर देना चाहती है। कंपनी के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी के. आर. किम ने हाल ही में ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ को बताया था कि, ‘हमने मिक्सर ग्रांइडर और जैसे छोटे उपकरणों के जरिये 2011 तक 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य रखा है।’
अपने अमीरों की कंपनी समझे जाने वाली फिलिप्स ने भी निचले तबके के ग्राहकों का दिल जीतने की पूरी तैयारी कर रखी है। इसके लिए वह उनकी जरूरतों को पूरे करने के साथ उनकी जेब को भी भा वाले उपकरणों को बनाने पर जोर दे रही है।

Advertisement
First Published - April 11, 2009 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement