facebookmetapixel
Advertisement
SBI Share: PSU शेयर में निवेश का मौका! 44% तक रिटर्न संभव, एनालिस्ट ने बताए तेजी के ट्रिगर्सNSE IPO: पहले दिन 43 फीसदी भरा, 21 सितंबर तक लगा सकते हैं बोलीकम नहीं हो रहा टाटा ग्रुप में मचा घमासान, नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर जताया कड़ा विरोधघर खरीदने की तैयारी में 50% खरीदार! ₹50 लाख से ₹1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी पहली पसंदगोल्ड $10,000 तक, SIP फ्लो और स्मॉलकैप पर बड़ा दांव: क्रिस वुड ने बताया भारतीय मार्केट का प्लेबुकटाटा संस पर बड़ा फैसला, लिस्टिंग को हरी झंडी; एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे चेयरमैनEPFO की नई ₹25,000 वेतन सीमा से बदलेगी सैलरी! क्या आपके हाथ में आएंगे कम पैसे?चीन ने 3 और भारतीय चावल निर्यातकों पर लगाया प्रतिबंध, अब तक 10 कंपनियों पर कार्रवाई; क्या है विवादकच्चा तेल महंगा, फिर भी इन 2 रिफाइनरी शेयरों को फायदा क्यों? डीजल ने बदल दिया पूरा गणितTata Sons का NBFC स्टेटस क्यों नहीं हुआ खत्म? RBI के नए FAQs से सामने आई बड़ी वजह

बीपीएसएल को मुनाफे की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:08 PM IST

जेएसडब्ल्यू स्टील की भारतीय सहायक कंपनियां – भूषण पावर ऐंड स्टील (बीपीएसएल) और जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के दौरान लाभ की राह पर आ सकती हैं।
 वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में बीपीएसएल और जेएसडब्ल्यू कोटेड ने घाटा दर्ज किया था। हालांकि बीपीएसएल पहली तिमाही से दूसरी तिमाही में लाभ से घाटे में आ गई, लेकिन जेएसडब्ल्यू कोटेड ने इस अवधि में अपना घाटा कम किया है।

जेएसडब्ल्यू स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक और समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी शेषगिरि राव ने कहा कि बीपीएसएल के इस बड़े बदलाव के लिए कई कारक जिम्मेदार थे, लेकिन वे दिक्कतें पीछे छूट गई हैं और चालू तिमाही में इसे सामान्य कर लिया जाएगा।
 बीपीएसएल को जिस प्रमुख बाधा से जूझना पड़ा, वह थी लौह अयस्क की उपलब्धता। राव ने कहा कि साल के पहले पांच महीने के दौरान देश में कुल लौह अयस्क उत्पादन में एक करोड़ टन तक की कमी आई है। साथ ही साथ लौह अयस्क और पेलेट का निर्यात 1.8 करोड़ टन से लुढ़ककर 70 लाख टन रह गया, लेकिन इससे उपलब्धता में सुधार नहीं आया।

Advertisement
First Published - October 26, 2022 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement