facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

ब्राजील को टीका देगी बायोटेक

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:52 AM IST

भारत बायोटेक ने ब्राजील को कोवैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए वहां की थोक दवा विक्रेता कंपनी प्रीसिसा मेडिकामेंटोस के साथ समझौता किया है।
गत सप्ताह प्रीसिसा मेडिकामेंटोस की एक टीम ने भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला से मुलाकात की थी और कोवैक्सी के निर्यात की संभावनाओं पर बात की थी। ब्राजील के राजदूत आंदग्रे अरान्हा कोरेआ डो लागो भी आभासी रूप से बातचीत में शामिल हुए और उन्होंने ब्राजील सरकार की ओर से कोवैक्सीन की खरीद में ‘गहरी रुचि’ दिखाई। भारत बायोटेक ने एक वक्तव्य में कहा, ‘सैद्धांतिक रूप से दोनों पक्षों में यह समझ बनी है कि ब्राजील सरकार की सीधी खरीद के माध्यम से कोवैक्सीन की आपूर्ति सरकारी बाजार के लिए की जाएगी। निजी बाजार के लिए आपूर्ति ब्राजील के नियामकीय प्राधिकार एएनवीआईएस से बाजार मंजूरी मिलने के बाद की जा सकेगी।’ एल्ला ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य है कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए जाने वाले टीके दुनिया के सर्वाधिक जरूरतमंदों तक पहुंचें। कोवैक्सीन ने विभिन्न प्रकार के वायरस प्रोटीन के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दी है और सुरक्षा के क्षेत्र में भी उसके आंकड़े बहुत अच्छे हैं। हमें प्रसन्नता है कि भारत में बना टीका ब्राजील की जरूरतें पूरी करने में सक्षम है।’ कंपनी ने यह नहीं बताया कि ब्राजील को कितनी खुराक की आपूर्ति की जाएगी।
भारत बायोटेक के हैदराबाद की जीनोम वैली स्थित संयंत्र की तकनीकी यात्रा के बाद प्रीसिसा मेडिकामेंटोस के औषधि निदेशक एमैनुएल मेड्राडेस ने कहा, ‘हमने उच्च तकनीकी, वैज्ञानिक और स्वच्छता संबंधी नियंत्रण स्तर चिह्नित किए हैं। चिकित्सकीय परीक्षण में भी बहुत अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं जो जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरी है और उसने उच्चस्तरीय गुणवत्ता व सुरक्षा मानक प्रदर्शित किए हैं।

Advertisement
First Published - January 12, 2021 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement