facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

बिगबास्केट का नुकसान 6.7 फीसदी बढ़ा, राजस्व में बढ़त

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:46 AM IST

ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर बिगबास्केट का परिचालन करने वाली सुपरमार्केट ग्रोसरी सप्लाइज का एकीकृत शुद्ध नुकसान वित्त वर्ष 2020 में 611 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 572 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.7 फीसदी ज्यादा है।
बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफ्लर की तरफ से उपलब्ध कराए गए वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलूरु मुख्यालय वाली कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2020 में 36 फीसदी की उछाल के साथ 3,822 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
टाटा समूह जल्द ही बिगबास्केट का अधिग्रहण करेगा। इस कंपनी का कुल खर्च इस दौरान 31 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,433 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 3,376 करोड़ रुपये रहा था। टाटा समूह इस कंपनी की बहुलांश हिस्सेदारी ले रही है और बातचीत काफी आगे बढ़ गई है और इस सौदे में ऑनलाइन ग्रोसर की वैल्यू 1.6 अरब डॉलर हो सकती है।
बिगबास्केट ने पहले कहा था कि कोविड पूर्व के मुकाबले नए ग्राहकों की संख्या में उसने 84 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। अलीबाबा के समर्थन वाली कंपनी अभी हर महीने 2 करोड़ ऑर्डर ले रही है और पिछले साल 1 अरब डॉलर का रन-रेट हासिल कर चुकी है।
रेडसीर व बिगबास्केट की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ई-ग्रोसरी के बाजार का कुल आकार साल 2019 के 1.9 अरब डॉलर के मुकाबले 2020 के आखिर तक 3 अरब डॉलर होने की संभावना है। 57 फीसदी की सालाना रफ्तार पर यह साल 2024 तक 18 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है।

रिविगो का राजस्व 5 फीसदी बढ़ा
प्रौद्योगिकी समर्थ लॉजिस्टिक्स फर्म रिविगो का राजस्व वित्त वर्ष 2019-20 में 5 फीसदी बढ़कर 1,080 करोड़ रुपये हो गया। बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म टोफ्लर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, साल के दौरान कंपनी का शुद्ध घाटा 5 फीसदी बढ़कर 542 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 5 फीसदी बढ़कर 1,622 करोड़ रुपये हो गया। गुरुग्राम के इस यूनिकॉर्न ने दिसंबर में वारबर्ग पिंकस से संबद्ध स्प्रिंग कैंटर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से 140.63 करोड़ रुपये जुटाए। इससे पहले नवंबर में उसने एलिवेशन कैपिटल (पूर्व में सैप पार्टनर्स) से 1.14 करोड़ डॉलर और पिछले साल जनवरी में ट्राईफेक्टा से 34 लाख डॉलर जुटाए थे।

Advertisement
First Published - February 4, 2021 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement