हिंदी दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर की प्रवर्तक कंपनी डी.बी. कॉरपोरेशन आईएनएक्स मीडिया में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।
आईएनएक्स मनोरंजन चैनल के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में न्यूज एक्स नाम से समाचार चैनल का प्रसारण भी करती है। इन दोनों कंपनियों के प्रवर्तक इंद्राणी और पीटर मुखर्जी हैं।
भास्कर के साथ प्रस्तावित सौदे के बारे में पीटर मुखर्जी ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
हालांकि भास्कर समूह के एक वरिष्ठ एग्जिक्यूटिव ने बताया कि कंपनी आईएनएक्स मीडिया में हिस्सेदारी खरीदने पर बात कर रही है। मीडिया जगत के सूत्रों के मुताबिक, न्यूज एक्स और आईएनएक्स मीडिया का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 100 करोड़ रुपये के आस-पास है।
सूत्रों का कहना है कि मुखर्जी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बेच सकते हैं। डीबी कॉरपोरेशन के निदेशक गिरीश अग्रवाल से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
पीटर मुखर्जी बेच सकते हैं कंपनी से अपनी हिस्सेदारी