facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

बारट्रॉनिक्स : अमेरिका में लिस्टिंग टाली

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:41 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाई मंदी के कारण कंपनियां नैस्डैक और न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने की योजनाएं बाजार के हालात सामान्य होने तक टाल रही हैं।


इस सूची में हैदराबाद की बारट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का नाम भी शामिल हो गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी सुधीर राव ने कहा कि जैसे ही अमेरिकी बाजार की हालत सुधरेगी, वैसे ही कंपनी यहां सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।


राव ने बताया, ‘सूचीबद्ध होने की योजना के जरिए कंपनी रकम जुटाने की कोशिश नहीं कर रही है। यह फैसला हाल  में कंपनी के अमेरिकी निवेशकों के साथ हुई बैठक में लिया गया है।

दरअसल ऐसा अमेरिकी निवेशकों को बारट्रॉनिक्स के साथ कारोबार में होने वाली आसानी को देखते हुए लिया गया है।’

फिलहाल विदेशी संस्थागत निवेशकों के पास कंपनी की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। बारट्रॉनिक्स ऑटोमेटिक आइडेन्टिफिकेशन और रेडियो फ्रीकेव्सी आइडेन्डिफिकेशन (आरएफआईडी) सॉल्यूशंस मुहैया कराती है।

इससे पहले कंपनी ने बारट्रोनिक्स की अमेरिकी इकाई बारट्रॉनिक्स अमेरिका इंक का आईपीओ लाने के जरिए उसे अमेरिका में सूचीबद्ध करने की योजना बनाई थी। लेकिन बाजार की खस्ता हालत को देखते हुए बारट्रॉनिक्स ने प्रमुख कंपनी को ही सूचीबद्ध करने का फैसला किया है।

कंपनी ने हाल ही में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च कर आरएफआईडी क्षेत्र की एक यूरोपीय कंपनी का अधिग्रहण करने की घोषणा भी की थी। लेकिन मंदी के कारण कंपनी ने अधिग्रहण की इस योजना को भी टाल दिया है।

Advertisement
First Published - December 1, 2008 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement