facebookmetapixel
Advertisement
पीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारी

बैंक माल्या के 5,500 करोड़ के शेयर बेचेंगे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:21 AM IST

भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई में ऋणदाताओं ने यूनाइटेड ब्रूअरीज लिमिटेड (यूबीएल) में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के शेयर बेचने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। ऋणदाता इस बारे में पीएमएलए (धन शोधन निवारक अधिनियम) अदालत से हरी झंडी मिलने के बाद एसबीआई कैप्स के साथ बात कर रहे हैं। यूबीएल में माल्या की 16.15 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत आज की तारीख में 5,500 करोड़ रुपये है। माल्या की हिस्सेदारी को थोक सौदे में बेचा जाएगा।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूबी समूह के पूर्व चेयरमैन माल्या के खिलाफ धन शोधन मामले में 9,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं। पीएमएलए अदालत के कल के आदेश के बाद ईडी इन संपत्तियों से कब्जा छोड़ देगा ताकि बैंक इन्हें बेचकर अपना कुछ बकाया वसूल सकें।
माल्या के खिलाफ ईडी इसलिए जांच कर रहा है क्योंकि उनकी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाई। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू की तो माल्या भारत से भाग गया। इससे बैंक बड़ी मुश्किल में आ गए। एक सूत्र ने कहा कि बैंक अपने बकाये वसूलने के लिए चालू तिमाही में ही शेयर बेच सकते हैं। माल्या ने कई बार सोशल मीडिया पर कहा था कि वह इस समस्या के समाधान के लिए बैंकों के सामने कई पेशकश रख चुके हैं और अब फैसला उनके हाथ में है।
हालांकि पीएमएलए अदालत ने कहा कि अगर बाद में माल्या निर्दोष निकलता है तो बैंकों को बकाया वसूलने के बाद संपत्तियां माल्या को वापस देनी होंगी। पहले बैंक बेंगलूरु में ऋण वसूली न्यायाधिकरण में गए थे, जिसने बैंकों को माल्या की संपत्तियां बेचने की मंजूरी दे दी थी। संपत्तियां कुर्क करने वाले ईडी ने बिक्री पर आपत्ति जताई और दिल्ली में पीएमएलए अदालत चला गया।  था। अब ईडी माल्या की संपत्तियों से कब्जा छोडऩे पर राजी हो गया है ताकि बैंक बकाया वसूल सकें। इन संपत्तियों में यूबीएल के 5,500 करोड़ रुपये के शेयर भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 28, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement