facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

बांग्लादेश ने दी भारत को पटकनी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:16 AM IST

अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश ने परिधान के निर्यात में भारत को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका परिधान का सबसे बड़ा आयातक देश है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और यूरोप के परिधान कारोबार पर मंदी की मार पड़ी है, ऐसे में बांग्लादेश से आयातित परिधानों की कीमत कम होने की वजह से वे अच्छे लाभ पर अपने देश में कारोबार कर लेते हैं।
ऐपेरेल निर्यात प्रोत्साहन परिषद के आंकड़े में यह बताया गया है कि बांग्लादेश ने अगस्त 2008 से ही भारत को इस रेस में पीछे छोड़ दिया है। इस अवधि में अमेरिकी परिधान बाजार में भारत का हिस्सा 3 फीसदी कम हुआ है, वहीं बांग्लादेश ने बाजार में अपनी पकड़ 10 फीसदी मजबूत कर ली है।
भारत अमेरिका को 70 अरब डॉलर का परिधान सालाना बेचता है। इस लिहाज से भारत के परिधान उद्योग के लिए अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है। यूं कहें कि भारत के कुल निर्यात का एक चौथाई तो सिर्फ अमेरिका से ही होता है।
अब परिधान निर्यात में बांग्लादेश पांचवें पायदान पर आ गया है, जहां पहले भारत हुआ करता था। जाहिर सी बात है कि बांग्लादेश के द्वारा जगह छीन लेने पर भारत परिधान निर्यात में छठे स्थान पर फिसल गया है। एईपीसी ने अनुमान लगाया है कि भारत द्वारा रेडिमेड वस्त्रों के निर्यात में 24 फीसदी तक की कमी आ सकती है।
इस तरह मौजूदा वर्ष में भारत का परिधान निर्यात 8.78 अरब डॉलर के स्तर पर सिमट सकता है। मजेदार बात यह है कि जुलाई-जून 2008-09 में बांग्लादेश का परिधान निर्यात 11 अरब डॉलर को छू सकता है।
पिछले साल की समान अवधि में बांग्लादेश का अमेरिकी बाजार में परिधान निर्यात 10.7 अरब डॉलर का था। अमेरिका को वस्त्र निर्यात करने में चीन ने भारत को शुरू से मात दी है।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement