facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस पर बड़ा फैसला, लिस्टिंग को हरी झंडी; एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे चेयरमैनEPFO की नई ₹25,000 वेतन सीमा से बदलेगी सैलरी! क्या आपके हाथ में आएंगे कम पैसे?चीन ने 3 और भारतीय चावल निर्यातकों पर लगाया प्रतिबंध, अब तक 10 कंपनियों पर कार्रवाई; क्या है विवादकच्चा तेल महंगा, फिर भी इन 2 रिफाइनरी शेयरों को फायदा क्यों? डीजल ने बदल दिया पूरा गणितTata Sons का NBFC स्टेटस क्यों नहीं हुआ खत्म? RBI के नए FAQs से सामने आई बड़ी वजहUPI MDR पर ब्रोकर्स ने उठाए सवाल, SEBI चेयरमैन ने दिया राहत का संकेतNSE IPO में पैसा लगाने से पहले जान लें ये 10 खूबियां और 10 बड़े जोखिमNSE vs BSE: बाजार में NSE का दबदबा, फिर भी BSE को क्यों मिल रहा ज्यादा वैल्यूएशन?अमेरिका में ब्याज दर बढ़ी, भारत में शेयर बाजार से लेकर रुपये तक कहां-कहां पड़ेगा असर?अगस्त में निफ्टी 50 के इन 5 शेयरों को म्युचुअल फंड ने जमकर खरीदा, इन 5 में घटाई हिस्सेदारी

बैजूस ने आकाश से लिया कर्ज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:05 PM IST

एडटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बैजूस ने अपनी सहायक फर्म आकाश एजुकेशनल सर्विसेज (एईएसएल) से 300 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। कंपनी ने पिछले साल एईएसएल का लगभग एक अरब डॉलर में अ​धिग्रहण किया था।

एईएसएल ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को बताया कि बैजूस की मूल फर्म थिंक ऐंड लर्न को अपनी प्रमुख व्यावसायिक गतिविधियों के लिए पूंजी की आवश्यकता है। इसने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 3 अक्टूबर को हुई अपनी बैठक में अधिकतम 300 करोड़ रुपये की राशि के लिए थिंक ऐंड लर्न को असुरक्षित ऋण देने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। बैजूस के अनुसार यह ऋण 7.50 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर पर दिया गया है।
 पिछले साल अप्रैल में बैजूस ने एईएसएल को 95 करोड़ डॉलर में हासिल करने का सौदा निपटाया था। बैजूस ने आकाश के शेयरधारकों को आंशिक भुगतान किया था। एईएसएल सौदे के हिस्से के रूप में निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन को उसका लगभग 1,500 करोड़ रुपये का भुगतान टाल दिया गया था। हालांकि बैजूस ने ब्लैकस्टोन को इस साल सितंबर के अंत तक अंतिम किस्त का पूरा भुगतान कर दिया। कुल मिलाकर, आकाश में निवेशक ब्लैकस्टोन को 40 करोड़ डॉलर प्राप्त होने थे।

बैजूस के प्रवक्ता ने कहा कि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड से 300 करोड़ रुपये का ऋण वास्तव में उन मार्केटिंग गतिविधियों और अभियानों के लिए है, ​जिन्हें बैजूस आकाश के लिए चला रही है।
 बैजूस के प्रवक्ता ने कहा कि आर्थिक पैमानों से लाभ उठाने के लिए बैजूस अपनी सभी समूह कंपनियों के लिए अधिक मात्रा में मीडिया में मार्केटिंग के लिए जगह खरीदता है। यह एक ऐसी रणनीति है, जिसने समूह और आकाश दोनों के लिए वास्तव में सकारात्मक परिणाम दिए हैं। आकाश के अधिग्रहण के बाद से बैजूस ने 100 फीसदी से अधिक का इजाफ किया है।

 प्रवक्ता ने कहा कि ऋण केवल प्रमुख व्यावसायिक गतिविधियों के लिए है, जो एक सहायक और मूल कंपनी ऋण का आपस में लेन-देन कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बैजूस का प्रमुख कार्य आकाश के मुख्य व्यवसाय के लिए मार्केटिंग करना था, जिस पर यह धन खर्च कर चुकी है और अब उसकी प्रतिपूर्ति की जा रही है।

Advertisement
First Published - October 27, 2022 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement