facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

Flipkart के मंच पर मिलेगी Axis Bank के पर्सनल लोन की सुविधा

Advertisement

फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि उसके मंच पर ग्राहक तीन साल तक की अवधि के लिए पांच लाख तक का पर्सनल लोन एक्सिस बैंक से ले सकेंगे।

Last Updated- July 07, 2023 | 4:32 PM IST
Flipkart

वालमार्ट के स्वामित्व वाले ऑनलाइन खुदरा विक्रेता मंच फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के व्यक्तिगत ऋण की सुविधा भी अपने मंच पर देने की शुक्रवार को घोषणा की। फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि उसके मंच पर ग्राहक तीन साल तक की अवधि के लिए पांच लाख तक का व्यक्तिगत ऋण एक्सिस बैंक से ले सकेंगे।

फ्लिपकार्ट के मंच पर करीब 45 करोड़ लोग पंजीकृत हैं। बयान के मुताबिक, ग्राहकों को इस साझेदारी के तहत 30 सेकेंड के अंदर ऋण की मंजूरी मिल जाएगी। यह घोषणा उन रिपोर्ट के बीच आई है जिनमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड जैसे अधिक जोखिम वाले कर्जों में उच्च वृद्धि पर चिंता जताई है।

फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वित्त प्रौद्योगिकी एवं भुगतान समूह) धीरज अनेजा ने कहा, “हमारा ई-कॉमर्स मंच पहले से ही बाई नाउ पे लेटर (बीएनपीएल), समान मासिक किस्त (ईएमआई) और क्रेडिट कार्ड जैसी वित्तीय सुविधाएं देता है।” एक्सिस बैंक के अध्यक्ष एवं ‘डिजिटल कारोबार एवं बदलाव’ के प्रमुख समीर शेट्टी ने कहा कि बैंक इस साझेदारी के माध्यम से ग्राहकों के व्यापक वर्ग को ऋण सुविधा प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें : Flipkart स्टाफ को इस महीने मिलेगा PhonePe बायबैक Esop पेआउट

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 4:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement