facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वेOYO की पेरेंट कंपनी लाएगी ₹6,650 करोड़ का IPO; जानिए कमाई, कर्ज व प्रमोटर्स से जुड़े सभी जरूरी फैक्ट्सग्रिड संकट से किसे होगा फायदा? NTPC, Adani Power पर एंटीक की राययोगी सरकार में बदली यूपी की तस्वीर! MSME मंत्री ने बताया कैसे ‘बीमारू’ से बना विकास का मॉडलGSTAT में अपील दाखिल करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा मौका

ऑटो में लगा बैक गियर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:30 PM IST

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी की बिक्री में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर 2008 में मारुति की बिक्री में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है।


यही नहीं, दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की बिक्री में भी दिसंबर माह में करीब 29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर में मारुति के 56,293 कारों की बिक्री हुई थी, जबकि पिछले साल समान अवधि में इसकी बिक्री 62,515 इकाई की थी।

दिसंबर 2008 में घरेलू बाजार में कंपनी ने 52,029 कारें बेची थीं, जबकि पिछले साल घरेलू बाजार में 58,401 कारों की बिक्री दर्ज की गई थी। यानी बिक्री में करीब 10.9 फीसदी की गिरावट आई है।

बजाज ऑटो की बिक्री में भी 29 फ ीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर महीने में करीब 1 लाख, 42 हजार, 163 बाइक की बिक्र्री की गई।

पिछले साल की समान अवधि में बजाज की 1 लाख 99 हजार, 470 बाइक बिकी। हालांकि कंपनी के थ्रीव्हीलर की बिक्री में इस दौरान 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं निर्यात के मामले में भी बजाज का प्रदर्शन अच्छा रहा। दिसंबर, 2007 के मुकाबले कंपनी का दिसंबर, 2008 में निर्यात 43 फीसदी बढ़ा है। हीरो होंडा ने इस दौरान 215,931 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल समान अवधि में 240,532 वाहनों की बिक्री हुई थी।

भारी पड़ा 2008

मारुति की बिक्री में करीब 10 फीसदी की गिरावट

हालांकि निर्यात में 3.65 फीसदी की बढ़त

बजाज के दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 29 फीसदी घटी

हीरो होंडा की बिक्री भी घटी

Advertisement
First Published - January 1, 2009 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement