facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?

कोवैक्स का कोविड टीका बनाएगी अरविंदो फार्मा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:32 AM IST

अरविंदो फार्मा ने गुरुवार को कहा कि वह भारत व यूनिसेफ को आपूर्ति के लिए अमेरिकी कंपनी कोवैक्स की कोविड-19 वैक्सीन बनाएगी और उसकी बिक्री करेगी। यह ऐसा लाइसेंंसिंग सौदे के जरिये होगा। भारतीय दवा निर्माता के पास अन्य उभरते बाजारों में इसकी बिक्री का  अधिकार भी होगा, जिसका अभी शुरुआती परीक्षण चल रहा है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में ये बातें कही है। यूनाइटेड बायोमेडिकल इंक की इकाई कोवैक्स की योजना साल 2021 के शुरू में एशिया, लैटिन अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका में वैक्सीन के मघ्यम व आखिरी चरण का ट्रायल करने की है। कंपनियों ने कहा कि इस वैक्सीन के लिए सामान्य रेफ्रिजरेशन की दरकार होती है, जो विकसित देशों के लिए जरूरी कुछ अन्य वैक्सीन को ज्यादा रेफ्रिजरेशन में रखने के उलट है।
 
अरविंदो फार्मा का शेयर आज शेयर बाजार में 2.3 फीसदी तक चढ़ गया। अरविंदो ने कहा कि वह अभी 22 करोड़ डोज बना सकती है लेकिन जून 2021 तक वह अपनी क्षमता 48 करोड़ डोज पर पहुंचाने जा रही है। कंपनी का लाइसेंसिंग सौदा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत में पिछले हफ्ते संक्रमण के मामले एक करोड़ के पार निकल गए। अमेरिका के बाद यह महामारी से परेशान होने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। रॉयटर्स ने मंगलवार को खबर दी थी कि भारत अगले हफ्ते ऑक्सफर्ड/एस्ट्राजेनेका के कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल आपातकाल में करने की मंजूरी दे सकता है। विश्व में टीका उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा देश भारत फाइजर व स्थानीय कंपनी भारत बायोटेक के वैक्सीन का आपातकाल में इस्तेमाल करने पर भी विचार कर रहा है। पिछले महीने कोवैक्स ने कहा था कि उसे ब्राजील, पेरू और इक्वाडोर समेत अन्य विकासशील देशों को कोविड-19 का 14 करोड़ से ज्यादा डोज (2.8 अरब डॉलर) की खरीद की प्रतिबद्धता हासिल हुई है। 

Advertisement
First Published - December 24, 2020 | 9:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement