facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत

नई तकनीक पर रहेगा अशोक लीलैंड का जोर

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:34 AM IST

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड अपने भविष्य के उत्पादों तकनीक पर विशेष जोर देने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा है कि कंपनी सीएएसई मोबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करेगी जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। सीएएसई का मतलब कनेक्टेड, ऑटोनोमस, शेयर्ड और इलेक्ट्रिक व्हीकल से है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वृद्धि के तीन प्रमुख स्रोत एलसीवी, बस और रक्षा कारोबार होंगे।

अशोक लीलैंड के चेयरमैन धीरज जी हिंदुजा ने कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी ने इनमें से कई क्षेत्रों में अच्छी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी इसी साल आगे दी जाएगी।

पिछले कुछ महीनों के दौरान अशोक लीलैंड ने बिना किसी पूर्वाग्रह के अपने कारोबार और परिचालन मॉडल पर नए सिरे से गौर किया ताकि कंपनी न केवल मौजूदा अभूतपूर्व दौर में बल्कि आर्थिक सुधार के दौर में भी लाभ हासिल करने के लिए अच्छी स्थिति में रहे।

हिंदुजा ने कहा, ‘लघु अवधि और दीर्घावधि के लिहाज से सावधानीपूर्वक आकलन करने के आधार पर कई पहल शुरू की गई है ताकि आर्थिक चक्र के नकारात्मक प्रभाव को कम करते हुए सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कंपनी को तैयार किया जा सके। इसी क्रम में प्रबंधन मझोले एवं भारी वाणिज्यिक वाहन पर ध्यान केंद्रित करते हुए दीर्घावधि वृद्धि को रफ्तार देने वाले प्रमुख चीजों पर जोर दे रहा है।’

हिंदुजा ने कहा कि कंपनी को मझोले एवं भारी वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में आगामी महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा तैयार होने के साथ ही क्षमता की उपयोगिता बेहतर हो सकेगी और आपूर्ति शृंखला में तेजी आएगी। इस प्रकार कंपनी के सभी वाहन मॉडलों, ट्रैक्टर ट्रेलरों और ट्रिपर वाहनों की मांग में तेजी आनी चाहिए।

Advertisement
First Published - September 4, 2020 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement