facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

कर्ज की पुनर्संरचना करेगी अरविंद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:50 AM IST

देश की बड़ी टेक्सटाइल निर्माता और रिटेल कंपनियों में से एक, अरविंद के बोर्ड ने कंपनी में 51 करोड़ रुपये की पूंजी लगाने का फैसला किया है। इसके लिए पैसे कंपनी नए वारेंट्स जारी करके जुटाएगी।
कंपनी ने इस वास्ते 33.2 करोड़ वारेंट्स जारी करने का फैसला किया है। इसमें से हरेक वारेंट को इक्विटी शेयर के रूप में बदला जा सकता है, जिसकी कीमत 15 रुपये से कम नहीं होगी। साथ ही, बोर्ड ने 904 करोड़ रुपये के लंबी अवधि के कर्ज की पुनर्संरचना करने की भी इजाजत दे दी है। इस वजह से इन कर्जों को चुकाने की तारीख को दो साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
कंपनी के डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी जायेश शाह का कहना है कि, ‘एक बार इस योजना को लागू कर देने के बाद कंपनी के पास मौजूद नगदी की हालत काफी हद तक सुधर जाएगी। प्रवर्तकों द्वारा लगाई गई नई पूंजी से कंपनी के मूल्यांकन में इजाफा होगा और हमारी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा।’

Advertisement
First Published - April 16, 2009 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement