facebookmetapixel
Advertisement
एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 5 साल के निचले स्तर पर 52.9Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Apple की भारतीय सप्लायर Pegatron ने रोका iPhone बनाने का काम, आग लगने के बाद लिया फैसला

Advertisement

रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट (Counterpoint) के अनुसार, पेगाट्रॉन वर्तमान में सालाना आधार पर भारत में ऐपल आईफोन का 10% हिस्सा प्रोड्यूस करता है

Last Updated- September 25, 2023 | 3:35 PM IST
iphone

भारत में ऐपल की सप्लायर कंपनी पेगाट्रॉन ने iPhone बनाने के काम पर सोमवार को अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। कंपनी की तरफ से यह फैसला रविवार को तमिलनाडु की एक फैसिलिटी में आग लगने के बाद लिया गया। यह जानकारी रॉयटर्स ने दी।

रॉयटर्स को मिली जानकारी के मुताबिक, ऐपल iPhone की भारत में असेंबलिंग कर रही ताइवानी फर्म पेगाट्रॉन ने आज दिन की पहली दो शिफ्ट रद्द कर दी और तीसरी शिफ्ट के बारे में अभी तक कर्मचारियों को सूचित नहीं किया है।

हालांकि, आग लगने की वजह से किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है क्योंकि यह घटना तब हुई जब छुट्टी के कारण फैक्ट्री में काम नहीं चल रहा था।

रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट (Counterpoint) के अनुसार, पेगाट्रॉन वर्तमान में सालाना आधार पर भारत में ऐपल आईफोन का 10% हिस्सा प्रोड्यूस करता है।

लोकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत सरकार लगातार दबाव बना रही है। ऐसे में, Apple Inc ने 2017 में विस्ट्रॉन और बाद में फॉक्सकॉन के माध्यम से देश में iPhone असेंबली शुरू करने के बाद से दक्षिण एशियाई देश पर बड़ा दांव लगाया है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement