facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

भारत में रियायतों पर ऐपल की नजर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:06 AM IST

ऐपल इंक भारत के कम्प्यूटर उत्पादों का निर्यात बढ़ाने की नई योजना में भागीदार बनने की कोशिश में लग गई है और इस संबंध में सरकार तथा उद्योग के जानकारों का कहना है कि आईपैड टैबलेट निर्माण को दक्षिण एशियाई देश में लाने की योजना है। पिछले साल भारत ने स्मार्टफोन निर्यात बढ़ाने के लिए 6.7 अरब डॉलर की योजना शुरू की थी और तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक निर्माण को बढ़ावा देने तथा रोजगार पैदा करने के प्रयास तेज किए थे। चीन में निर्माण पर अपनी निर्भरता घटाने के लिए ऐपल ने भारत में आईफोन उत्पादन बढ़ाया है। ऐपल ने अपने अनुबंधित निर्माताओं के जरिये सरकार की उस योजना में हिस्सा लिया था।
सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि अब सरकार आईटी उत्पादों (टैबलेट, लैपटॉप और सर्वर समेत) के स्थानीय निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अन्य प्रोत्साहन देने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि निर्यात के लिए निर्माताओं को कैश-बैक की पेशकश करने वाली नई प्रदर्शन-केंद्रित रियायत (पीएलआई) योजना का बजट पांच साल के लिए 70 अरब रुपये तक का होगा। इसे फरवरी के अंत तक शुरू किए जाने की संभावना है।
सूत्रों का कहना है कि अन्य कंपनियों के साथ साथ ऐपल भी अपनी योजना को अंतिम रूप देने से पहले 200 अरब रुपये के बजटीय खर्च के लिए लॉबिंग कर रही है, क्योंकि भारत अभी तक आईटी उत्पादों के निर्माण के लिए आपूर्ति शृंखला से संपन्न नहीं है और वह इन उत्पादों के शुल्क-मुक्त आयात के साथ प्रतिस्पर्धा करता है।
ऐपल ने अपनी सक्रियता ऐसे समय में बढ़ाई है जब उसकी आईफोन आपूर्तिकर्ता विस्ट्रॉन ने श्रमिक अशांति के बाद हाल में दक्षिण भारत स्थित संयंत्र में परिचालन पुन: चालू किया है। हालांकि ऐपल ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
केंद्र सरकार पांच साल के लिए करीब 50 अरब रुपये के बजट के साथ अन्य पीएलआई की योजना बना रही है जिसका मकसद स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देना है। इस जानकारी से अवगत सूत्रों का कहना है कि इस योजना की घोषणा दो महीने के अंदर की जा सकती है।
ऐपल अपने ज्यादातर आईपैड को चीन में असेंबल करती है, लेकिन अमेरिका-चीन व्यापारिक टकराव के प्रभाव और कोरोनावायरस संकट को ध्यान में रखकर वह अपने उत्पादन को भारत और वियतनाम जैसे बाजारों में विविधीकृत कर रही है।
रॉयटर्स ने पिछले साल के अंत में जानकारी दी थी कि ऐपल की प्रमुख आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन वियतनाम में आईपैड और मैकबुक लैपटॉप के लिए असेंबली संयंत्र लगा रही है। अन्य आईपैड असेंबलिंग कंपनियों में ताइवान की कॉम्पेल इलेक्ट्रॉनिक्स और चीन की बीवाईडी इलेक्ट्रॉनिक इंटरनैशनल मुख्य रूप से शामिल हैं।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘सरकार ने ऐपल से यहां अपने अनुबंध निर्माण के तहत आईपैड असेंबल करने को कहा है।’ हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ऐपल की भारत में तीन कॉन्ट्रैक्टर कंपनियों – फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन- में से कौन यहां आईपैड की असेंबलिंग करेगी।

Advertisement
First Published - February 18, 2021 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement