facebookmetapixel
Advertisement
मजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारत

कोविड के लिए एंटीबॉडी कॉकटेल को मिले मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:23 AM IST

स्विटजरलैंड की प्रमुख औषधि कंपनी रोश फार्मा ने आज कहा कि वह भारत में कोवडि-19 के मरीजों के उपचार में अपनी एंटीबॉडी कॉकटेल (कैसिरिविमैब और इमडेविमैब) दवा के आपात उपयोग (ईयूए) के लिए जल्द मंजूरी हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ काम कर रही है।
कंपनी अमेरिका में ईयूए हासिल करने के लिए दायर डेटा के आधार पर भारत में भी मंजूरी हासिल करना चाहती है। इसके अलावा उसने यूरोपीय संघ में कमेटी फॉर मेडिसिनल प्रोडक्ट्स फॉर ह्यूमन यूज (सीएचएमपी) की वैज्ञानिक राय का भी हवाला दिया है। कंपनी ने कहा है कि यदि इस दवा को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिल जाती है तो कंपनी वैश्विक स्तर पर विनिर्मित दवा को भारत में जल्द से जल्द आयात कर सकती है।
कंपनी ने यह भी कहा है कि भारत में कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण टॉसिलिजुमैब (ब्रांड नाम ऐक्टेमरा) की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने की भी कोशिश कर रही है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘हमने पिछले कुछ सप्ताह के दौरान भारत में कोविड मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि के बीच टॉसिलिजुमैब की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि देखी है। हम इस स्थिति से निपटने के लिए आपूर्ति बढ़ा रहे हैं।’

Advertisement
First Published - April 28, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement