facebookmetapixel
Advertisement
छोटे निवेशकों के लिए महंगे शेयर खरीदना होगा आसान, फ्रैक्शनल शेयरों पर SEBI ने बढ़ाया कदमब्रोकरेज का ‘पिक ऑफ द वीक’ बना Ethos, ₹3135 तक जाने का अनुमान, ये ट्रिगर्स भरेंगे जोशफ्रंट-रनिंग केस में केतन पारेख को झटका! SAT ने Capital Group के ट्रेडर्स से पूछताछ की मांग की खारिजत्योहारी सीजन में खाद्य तेल की कीमतों में आएगा अभी और उबाल, एक महीने में 15% बढ़े भावहाई-टेक इंजीनियर्स आईपीओ आज से खुला, ₹53 का शेयर ग्रे मार्केट में ₹78! पैसा लगाएं या नहीं? जानें ब्रोकरेज की रायटाटा ग्रुप का होटल कारोबार होगा और मजबूत, IHCL में ओरिएंटल होटल्स का विलय; शेयरधारकों को कैसे मिलेंगे शेयर?विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तूफानी तेजी, सीईओ की दोबारा नियुक्ति से 9.5% उछला स्टॉकStock Market Holiday: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार रहेगा खुला या बंद? 28 अगस्त को NSE-BSE की छुट्टी पर दूर करें पूरा कन्फ्यूजनहोराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने किया निराश! फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा शेयर, क्या करें निवेशक?ललिता ज्वेलरी की धमाकेदार लिस्टिंग! निवेशकों को करीब 32% का मुनाफा, अब किस भाव पर कर रहा ट्रेड?

अनंत नारायणन ने शुरू किया नया उद्यम

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:11 AM IST

फार्मईजी-मेडलाइफ सौदे के जरिये दमदार तरीके से निकलने के बाद अनंत नारायणन ने एक नए उद्यम मेन्सा ब्रांड्स को लॉन्च किया है। इसकी नजर ई-कॉमर्स उद्योग के लिए प्रौद्योगिकी आधारित ‘हाउस ऑफ ब्रांड्स’ सृजित करने पर है।
नई फर्म ने ए श्रेणी का वित्त पोषण दौर भी पूरा कर लिया है और इसके तहत उसने करीब 5 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इस दौर में शिरकत करने वाले निवेशकों में ऐक्सेल पार्टनर्स, फाल्कन एज कैपिटल, नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स के अलावा ऐंजल निवेशकों में कुणाल शाह, मुकेश बंसल, डीएसटी ग्लोबल के राहुल मेहता और टाइगर ग्लोबल के स्कॉट श्लीफर शामिल रहे। इसके अलावा अल्टेरिया कैपिटल और इनोवेन कैपिटल से ऋण वित्तपोषण की सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
मेन्सा की नजर डिजिटल-फस्र्ट ब्रांडों में साझेदारी एवं निवेश करना और उन्हें तेजी से आगे बढ़ाना है। अगले तीन वर्षों के दौरान यह कंपनी विभिन्न श्रेणियों में 50 से अधिक ब्रांडों का अधिग्रहण करेगी। इन श्रेणियों में होम, उद्यान, परिधान, पर्सनल केयर एवं सौंदर्य शामिल हैं। कंपनी इन ब्रांडों को अमेरिका एवं पश्चिम एशिया जैसे वैश्विक बाजारों में भी ले जाएगी।
मेन्सा ब्रांड्स के संस्थापक एवं सीईओ अनंत नारायणन ने कहा, ‘भारत से डिजिटल ब्रांडों को विस्तार देने में काफी अवसर मौजूद है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं दमदार संस्थापकों के साथ साझेदारी करने और उनके ब्रांडों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में मदद करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मिंत्रा और मेडलाइफ में इसे पहली बार देखने के बाद हम जानते हैं कि किसी ब्रांड को डिजिटल तरीके से वैश्विक विस्तार देने में कितना प्रयास करना पड़ता है।’
नारायणन वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा के सीईओ और मैकिंजी ऐंड कंपनी के सीनियर पार्टनर के तौर पर काम कर चुके हैं। हाल में वह मेडलाइफ के सह-संस्थापक एवं सीईओ थे जिसका फार्मईजी में सफलतापूर्वक विलय हो गया है। इस विलय के साथ ही देश में सबसे बड़ी ई-स्वास्थ्य कंपनी का सृजन हुआ जो फार्मेसी, डाग्नोस्टिक्स और ई-कंसल्टेशन जैसे क्षेत्रों में काम करती है।
इसी महीने फार्मईजी ने कहा था कि उसने एक गुप्त सौदे के तहत मेडलाइफ का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे के बाद फार्मईजी घरेलू ऑनलाइन फार्मेसी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। एकीकृत कंपनी हर महीने करीब 20 लाख ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस सौदे में मेडलाइफ के शेयरधारकों की हिस्सेदारी का मूल्य करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है।
मेन्सा का प्राचीन ग्रीक भाषा में अर्थ है नक्षत्र। इसकी टीम को भारतीय एवं वैश्विक ई-कॉमर्स बाजार में कुल मिलाकर 60 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। मेन्सा ने कहा है कि वह ग्रोथ मार्केटिंग, परिचालन में सुधार और कार्यशील पूंजी प्रबंधन के जरिये ब्रांडों के व्यापक विस्तार के लिए तत्पर है।

Advertisement
First Published - May 31, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement